सीआईएसएफ के गुणवत्तापूर्ण कार्य को मिली मान्यता, नवीनीकृत हुआ प्रमाणपत्र

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

सीआईएसएफ का प्रमाणपत्र तीन वर्ष के लिए नवीनीकृत नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता इंदिरा

सीआईएसएफ के गुणवत्तापूर्ण कार्य को मिली मान्यता, नवीनीकृत हुआ प्रमाणपत्र

सीआईएसएफ का प्रमाणपत्र तीन वर्ष के लिए नवीनीकृत नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता

अंतरराष्ट्रीय मान्यता

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे की सुरक्षा व्यवस्था को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की एविएशन सिक्योरिटी ग्रुप (एएसजी) दिल्ली इकाई को सुरक्षा संचालन के लिए आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली (क्यूएमएस) प्रमाणन का नवीनीकरण प्राप्त हुआ है। यह प्रमाणन विश्व की अग्रणी स्वतंत्र प्रमाणन संस्था डीएनवी (डेट नोर्स्के वेरितास) ने विस्तृत ऑडिट और मूल्यांकन के बाद प्रदान किया है।

प्रमाणपत्र की वैधता

यह प्रमाणपत्र 14 अप्रैल 2026 से 13 अप्रैल 2029 तक तीन वर्षों के लिए वैध रहेगा। इसके तहत टर्मिनल-1, टर्मिनल-2, टर्मिनल-3, कार्गो तथा परिचालन क्षेत्रों में सीआईएसएफ की व्यापक सुरक्षा सेवाओं को मान्यता दी गई है। प्रमाणपत्र दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) के मुख्य सुरक्षा अधिकारी नवदीप सिंह हीरा ने आईजीआई एयरपोर्ट पर आयोजित कार्यक्रम में सीआईएसएफ के मुख्य एयरोड्रोम सुरक्षा अधिकारी एवं डीआईजी बाबू राम को सौंपा।

यात्री सुविधाएं

सीआईएसएफ से प्राप्त जानकारी के अनुसार यात्रियों की सुविधा के लिए टर्मिनल-3 में नया सुरक्षा क्षेत्र ‘जोन-0’ बनाया गया है, अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है और भीड़ प्रबंधन के लिए डिजिटल काउंट मीटर का उपयोग किया जा रहा है। वहीं ‘लॉस्ट एंड फाउंड’ पहल के तहत पासपोर्ट, मोबाइल फोन और पर्स जैसी छूटी हुई वस्तुओं को यात्रियों तक उनकी उड़ान से पहले पहुंचाने की व्यवस्था भी की गई है।

सेवानिवृत्त लोगों की सराहना

सीआईएसएफ के महानिदेशक प्रवीर रंजन ने इस उपलब्धि पर एएसजी दिल्ली के कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि आईएसओ 9001:2015 प्रमाणन का नवीनीकरण बल के कर्मियों की पेशेवर दक्षता, अनुशासन और उत्कृष्टता के प्रति सतत प्रयास का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि सीआईएसएफ विश्वस्तरीय सुरक्षा के साथ सुरक्षित और यात्री-अनुकूल यात्रा अनुभव उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

सामान्य प्रश्न

सीआईएसएफ को कब आईएसओ 9001:2015 प्रमाणन का नवीनीकरण मिला?
सीआईएसएफ को आईएसओ 9001:2015 प्रमाणन का नवीनीकरण 14 अप्रैल 2026 से 13 अप्रैल 2029 तक वैध रहेगा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।