उत्क्रमित उच्च विद्यालय डाडीडीह के विद्यार्थियों को अग्नि सुरक्षा के बताए गए उपाय

हिन्दुस्तान, रामगढ़
share

पतरातू, निज प्रतिनिधि। झारखंड, रामगढ़, शहर झारखंड, रामगढ़, शहर झारखंड, रामगढ़, शहर झारखंड, रामगढ़, शहर झारखंड, रामगढ़, शहर

उत्क्रमित उच्च विद्यालय डाडीडीह के विद्यार्थियों को अग्नि सुरक्षा के बताए गए उपाय

पतरातू, निज प्रतिनिधि। उत्क्रमित उच्च विद्यालय, डाडीडीह में गुरुवार को सीआईएसएफ की ओर से विद्यार्थियों को अग्नि सुरक्षा का ट्रेनिंग दिया गया। ट्रेनिंग में बच्चों और शिक्षकों को पटाखों से बचाव के उपाय बताए गए। ताकि संभावित अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम की जा सके। बताया गया कि बच्चों और शिक्षकों में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह ट्रेनिंग दिया गया। कार्यक्रम में अग्निशमन दल के सदस्यों ने छात्र - छात्राओं एवं शिक्षकों को आग लगने की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों, बचाव के उपायों तथा प्राथमिक उपचार की जानकारी विस्तारपूर्वक दी प्रशिक्षण के दौरान अग्निशमन टीम ने बच्चों को दीपावली के दौरान पटाखों से होने वाली संभावित अग्नि दुर्घटनाओं के प्रति विशेष रूप से जागरूक किया।

कार्यक्रम में फायर फाइटिंग क्लास एवं लाइव डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से अग्निशमन उपकरणों के उपयोग की जानकारी भी दी गई। विद्यार्थियों को आपदा के समय संयम बनाए रखने, सुरक्षित स्थान पर जाने और दूसरों की सहायता करने के तरीकों से अवगत कराया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम में लगभग छात्र छात्राओं एवं शिक्षकगण ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान डिप्टी कमांडेंट संजीव कुमार सद्दी विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दीपावली 2026 को सुरक्षित एवं दुर्घटनामुक्त बनाने के साथ- साथ विद्यार्थियों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक और आपदा की स्थिति में तत्काल एवं सही कदम उठाने के लिए सक्षम बनाना रहा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsउत्क्रमित उच्च विद्यालय डाडीडीह के विद्यार्थियों को अग्नि सुरक्षा के बताए गए उपाय