साइबर और ड्रोन हमलों से सीआईएसएफ को सुरक्षा देगा आईआईटी

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

कानपुर में सीआईएसएफ ने आईआईटी कानपुर के साथ साइबर सुरक्षा और ड्रोन तकनीक के लिए समझौते किए हैं। बहरोड़ में ड्रोन तकनीक का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किया जाएगा, जबकि साइबर हमले से सुरक्षा के लिए विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस सहयोग से स्वदेशी साइबर सुरक्षा समाधान और ड्रोन तकनीक को विकसित किया जाएगा।

साइबर और ड्रोन हमलों से सीआईएसएफ को सुरक्षा देगा आईआईटी

कानपुर। सीआईएसएफ (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) को साइबर और ड्रोन हमलों से आईआईटी कानपुर सुरक्षित रखेगा। इसके लिए राजस्थान के बहरोड़ में ड्रोन तकनीक का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किया जाएगा और एंटी ड्रोन सिस्टम भी तैयार किया जाएगा। वहीं, साइबर हमलों से सुरक्षित रखने के लिए आईआईटी विशेष प्रशिक्षण देकर साइबर कमांडो तैयार करेगा। इसको लेकर इंजीनियर्स दिवस के अवसर पर सीआईएसएफ और आईआईटी कानपुर के बीच दो महत्वपूर्ण समझौते हुए हैं। आईआईटी कानपुर के सी3आई हब के साथ हुए समझौते के तहत तीन वर्ष तक छह सप्ताह का आवासीय और निःशुल्क साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण चलाया जाएगा। प्रत्येक बैच में 40 सीआईएसएफ जवानों को शामिल किया जाएगा।

प्रशिक्षण में एविएशन, पावर और न्यूक्लियर सेक्टर पर साइबर हमले, क्रिटिकल इंफार्मेशन इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल फोरेंसिक, इंसिडेंट रिस्पांस, एआई-एमएल, डीपफेक, आईओटी, क्लाउड और ऑपरेशनल टेक्नोलॉजी जैसे विषय शामिल होंगे। साइबर संकट से निपटने के लिए क्राइसिस सिमुलेशन भी कराया जाएगा। वहीं, दूसरे समझौते के तहत सीआईएसएफ के आरटीसी (एमपीआरटीसी), बहरोड़ में पांच वर्ष के लिए ड्रोन-एंटी ड्रोन तकनीक का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किया जाएगा। यहां यूएवी ऑपरेशन, ड्रोन फोरेंसिक और मानव रहित प्रणालियों की साइबर सुरक्षा पर प्रशिक्षण व शोध होगा। केंद्र में संदिग्ध ड्रोन, रडार-आरएफ और माइक्रो-डॉपलर डिटेक्शन, काउंटर-यूएएस सिस्टम और हाई-एल्टीट्यूड ऑपरेशन पर संयुक्त शोध किया जाएगा। अत्याधुनिक सिमुलेटर और फोरेंसिक लैब भी विकसित की जाएगी।सीआईएसएफ का आईआईटी मद्रास, आईआईटी रोपड़, आईआईटीडीएम कांचीपुरम और ड्रोन फेडरेशन ऑफ इंडिया समेत कई तकनीकी संस्थानों के साथ समझौता है। नए केंद्र से क्रिटिकल इंफ्रास्ट्रक्चर की सुरक्षा के लिए स्वदेशी ड्रोन और साइबर सुरक्षा समाधान विकसित करने को गति मिलने की उम्मीद है। साइबर समझौते पर सीआईएसएफ आईजी सेंथिल अवुडई कृष्णा राज एस और सी3आई हब की सीईओ डॉ. तनिमा हाजरा ने हस्ताक्षर किया। वहीं, ड्रोन तकनीक समझौते पर सीआईएसएफ एमपीआरटीसी बहरोड़ के डीआईजी डॉ. सी धनंजय नाइक और आईआईटी कानपुर के डीन (आरएंडडी) प्रो. जयंधरन जी राव ने हस्ताक्षर किया।

Abhishek Singh

लेखक के बारे में

Abhishek Singh

शॉर्ट बायो: अभिषेक सिंह पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान में उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, कृषि एवं प्रौद्योगिकी शिक्षा के साथ खेल की खबरों का नेतृत्व कर रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव

अभिषेक सिंह भारतीय मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, कृषि एवं प्रौद्योगिकी शिक्षा के साथ खेल को लीड कर रहे हैं। 2016 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)

अभिषेक ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण (आईनेक्स्ट) जैसे प्रमुख अखबार से की। जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2016 में हिन्दुस्तान के साथ जुड़े और प्रिंट मीडिया में मजबूत पकड़ बनाने के साथ राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई। 2010 से 2016 तक खेल, स्वास्थ्य, जिला प्रशासन, रेलवे समेत पूरे परिवहन आदि से जुड़ी कवरेज से बड़ा नाम बनाया। 2016 से हिन्दुस्तान से जुड़े और वर्तमान में उच्च, कृषि व तकनीकी शिक्षा के साथ खेल की खबरों का नेतृत्व कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिसर्च रिपोर्टिंग

B.Sc (मैथ्स) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण अभिषेक को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह तकनीकी व उच्च शिक्षा बीट पर कमांड होने के साथ रिसर्च और स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन एक्सप्लेनर स्टोरीज लिख रहे हैं।


शिक्षा और खेल विजन

शिक्षा और खेल विषयों पर अभिषेक को गहरी समझ है। उन्होंने आईआईटी जैसे संस्थानों में ड्रोन, यूएवी, कैंसर, हथियार, एयरोस्पेस, कृषि जैसे विषयों पर रिसर्च व नवाचार करने वाले वैज्ञानिकों के साथ इसरो, डीआरडीओ, यूजीसी, एआईसीटीई, आल इंडिया यूनिवर्सिटी के प्रमुखों के साथ खेल के राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। अभिषेक का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
इंटरनेशनल टेस्ट, वन-डे व टी-20 क्रिकेट मैच के साथ अन्य खेलों की कवरेज
सेलिब्रेटी, मिनिस्टर, शिक्षाविद व खिलाड़ी का साक्षात्कार
रिसर्च व नवाचार से जुड़े विषय
उच्च शिक्षा, कृषि एवं प्रौद्योगिकी शिक्षा व तकनीकी शिक्षा से जुड़े सेमिनार

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसाइबर और ड्रोन हमलों से सीआईएसएफ को सुरक्षा देगा आईआईटी