सीआईएससीई जोनल हैंडबॉल ट्रायल का शुभारंभ

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

जमशेदपुर में, आरएमएस हाई स्कूल द्वारा आयोजित सीआईएससीई जोनल हैंडबॉल चयन ट्रायल 2026 का उद्घाटन जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुआ। प्रीति सिन्हा और हसन इमाम ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। 20 स्कूलों के 1000 से अधिक छात्रों ने भाग लिया और अतिथियों ने खिलाड़ियों को अनुशासन और समर्पण का महत्व बताया।

सीआईएससीई जोनल हैंडबॉल ट्रायल का शुभारंभ
सीआईएससीई जोनल हैंडबॉल ट्रायल का शुभारंभ

जमशेदपुर। आरएमएस हाई स्कूल, बालीचेला द्वारा आयोजित सीआईएससीई जोनल हैंडबॉल चयन ट्रायल 2026 का उद्घाटन जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुआ। मुख्य अतिथि प्रीति सिन्हा (प्राचार्या एवं जोनल कोऑर्डिनेटर, सीआईएससीई) और विशिष्ट अतिथि हसन इमाम (वरिष्ठ प्रबंधक, जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स) ने दीप प्रज्ज्वलित किया। कार्यक्रम में 20 स्कूलों के 1000 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। अतिथियों ने खिलाड़ियों को अनुशासन, समर्पण व खेल भावना को प्राथमिकता देने की सलाह दी। आरएमएस के अध्यक्ष संजय केडिया, ट्रस्टी आरके झुनझुनवाला, वंदना जैन व प्राचार्या परिणीता शुक्ला भी उपस्थित रहीं। समापन पर ट्रायल की औपचारिक घोषणा के बाद सभी टीमों ने उत्साहपूर्वक प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।