शतरंज में बंगाल, महाराष्ट्र और कर्नाटक का दबदबा
हिन्दुस्तान, कानपुर
कानपुर के शीलिंग हाउस स्कूल में शुक्रवार को सीआईएससीई की सातवीं राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बालक वर्ग में अंडर-14 में पश्चिम बंगाल, अंडर-17 में महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल, जबकि अंडर-19 में उत्तर प्रदेश और ओडिशा की टीमों ने बढ़त बनाई। बालिका वर्ग में कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश ने अच्छा प्रदर्शन किया।

कानपुर। प्रमुख संवाददाता शीलिंग हाउस स्कूल में आयोजित सीआईएससीई की सातवीं राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में पहले दिन शुक्रवार को विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बालक अंडर-14 वर्ग में पश्चिम बंगाल, अंडर-17 में महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल व अंडर-19 में उत्तर प्रदेश और ओडिशा की टीमों ने बढ़त बनाई। बालिका वर्ग में कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश की टीमों ने अच्छा प्रदर्शन किया।

