पोरबंदर शालीमार साप्ताहिक सुपर फास्ट एक्सप्रेस में सर्कस कलाकार की मौत
चक्रधरपुर में शालीमार सुपर फास्ट एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे सर्कस कलाकार ज्ञानेंद्र नाथ बनर्जी (66) की अचानक मौत हो गई। उन्हें सांस लेने में कठिनाई हुई, जिसके कारण उनकी मौत हुई। उनका शव चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया और परिजनों ने सामान्य मौत मानकर शव ले लिया।

चक्रधरपुर, संवाददाता पोरबंदर शालीमार साप्ताहिक सुपर फास्ट एक्सप्रेस (12905) से शालीमार जा रहे एक सर्कस के कलाकार की ट्रेन में यात्रा के दौरान मौत हो गई। मृतक का नाम ज्ञानेंद्र नाथ बनर्जी (66) है एवं उनके शव को गुरुवार देर रात लगभग सवा दो बजे चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन में उतरा गया। इस संबंध में जीआरपी के द्वारा मामले की जानकारी मृतक के परिजनों को दिए जाने के बाद उनके परिजन चक्रधरपुर पहुंचे और शव को सामान्य मौत होने एवं पोस्ट मार्टम न कराने का लिखित आवेदन देकर शव ले गए। जीआरपी के अनुसार पश्चिम बंगाल के वीरभूम, पंचपड़ा लाबपुर गांव निवासी ज्ञानेंद्र नाथ बनर्जी एसीआर नामक एक सर्कस में कलाकार के तौर पर करतब दिखाने का काम करते थे।
बताया जाता है कि वर्तमान में उनका सर्कस गुजरात के जामनगर में चल रहा है। 6 जुलाई को सर्कस में काम करने के दौरान उनकी तबियत खराब हो गई। इलाज के लिए उन्हें एक स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया। ज्ञानेंद्र की तबियत ज्यादा खराब होने के कारण उसे पोरबंदर शालीमार साप्ताहिक सुपर फास्ट एक्सप्रेस के कोच संख्या बी 5 सीट संख्या 28 और उनके साथ उनके सहयोगी सर्कस का टिकट बिक्री करने वाले कर्मचारी रवैए आलम भी इस ट्रेन में यात्रा कर रहे थे। ज्ञानेंद्र की राउरकेला के पास सांस अवरोध होने के कारण मौत हो गई।


