पायस जैन व सिंड्रेला दास बने चैम्पियन

हिन्दुस्तान, कानपुर
share

कानपुर में चल रही यूटीटी नेशनल रैंकिंग टेबल टेनिस चैम्पियनशिप का फाइनल रविवार को हुआ। महिला वर्ग में सिंड्रेला दास और पुरुष वर्ग में पायस जैन ने खिताब जीते। सिंड्रेला ने अंडर-19 और महिला वर्ग में दोहरा खिताब जीता। प्रियानुज भट्टाचार्य ने बालक वर्ग का फाइनल जीता।

 पायस जैन व सिंड्रेला दास बने चैम्पियन

कानपुर। प्रमुख संवाददाता द स्पोर्ट्स हब में चल रही यूटीटी नेशनल रैंकिंग टेबल टेनिस चैम्पियनशिप के अंतिम दिन रविवार को फाइनल मुकाबले खेले गए। महिला वर्ग में सिंड्रेला दास और पुरुष वर्ग में दिल्ली के पायस जैन ने जीत दर्ज करते हुए खिताब जीता। प्रतियोगिता में सिंड्रेला दास ने दोहरा खिताब जीता। वे, अंडर-19 के बालिका वर्ग की भी चैम्पियन बनीं।

फाइनल मुकाबले

आर्य नगर स्थित टीएसएच में 16 अगस्त से चल रही चैम्पियनशिप के अंतिम दिन रविवार को फाइनल मैच खेले गए। अंडर-19 बालिका एकल के फाइनल में सिंड्रेला दास ने अनन्या को 4-1 से पराजित किया। सिंड्रेला ने 11-8, 10-12, 11-8, 11-9 और 11-4 से मुकाबला जीता। अनन्या ने दूसरे गेम में 12-10 की जीत के साथ मुकाबले में वापसी की कोशिश की, लेकिन सिंड्रेला ने इसके बाद लगातार तीन गेम जीतकर खिताब जीता। बालक वर्ग का फाइनल सात गेम तक चला और बेहद रोमांचक रहा। आरएसपीबी के प्रियानुज भट्टाचार्य ने तमिलनाडु के पीबी अभिनंद को 4-3 से हराया। प्रियानुज ने 9-11, 11-5, 11-3, 8-11, 21-23, 11-4 और 11-7 से जीत दर्ज की। वहीं, महिला वर्ग के एकल फाइनल मुकाबले में सिंड्रेला दास ने महाराष्ट्र की दिव्यांशी भौमिक को 4-2 से हराकर खिताब जीता। पुरुष वर्ग के एकल फाइनल मुकाबले में दिल्ली के पायस जैन ने पीएसपीबी के मानव ठक्कर को 4-1 से हराकर खिताब जीता।

समापन समारोह

समापन समारोह में कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस फेडरेशन के अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला, चेयरमैन विवेक कोहली और सचिव एमपी सिंह ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर यूपीटीटीए चेयरमैन संजीव पाठक, सचिव अरुण बनर्जी, एन गणेशन, एनके लहरी, गीता टंडन कपूर, संजय टंडन, पीयूष अग्रवाल, प्रणीत अग्रवाल, अनिल गुप्ता, अजय मेहरोत्रा, आशीष कपूर, सुनील सिंह आदि रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦यूटीटी नेशनल रैंकिंग टेबल टेनिस चैम्पियनशिप का फाइनल कब हुआ?−
फाइनल 16 अगस्त को कानपुर में रविवार को हुआ।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपायस जैन व सिंड्रेला दास बने चैम्पियन