फिल्म से अधिक बारीकियां हैं थिएटर मेंः सुनील राज

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

क्राइस्ट चर्च कॉलेज ने द इंडी फिल्म स्कूल, नोएडा के सहयोग से 'थिएटर बनाम फिल्म एक्टिंग' पर एक विशेष वेबिनार आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को दोनों माध्यमों की तकनीकों और कार्यशैली से परिचित कराना था। मुख्य वक्ता सुनील राज ने 30 वर्षों के अपने अनुभव साझा करते हुए अभिनय की व्यावहारिक जानकारी दी।

फिल्म से अधिक बारीकियां हैं थिएटर मेंः सुनील राज

कानपुर। प्रमुख संवाददाता क्राइस्ट चर्च कॉलेज ने द इंडी फिल्म स्कूल, नोएडा की मदद से रविवार को 'थिएटर बनाम फिल्म एक्टिंग–अंडरस्टैंडिंग द डिफरेंस' विषय पर विशेष वेबिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को थिएटर और फिल्म अभिनय की तकनीकों, अभिव्यक्ति तथा दोनों माध्यमों की कार्यशैली से परिचित कराना था।कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. विनय जॉन सेबेस्टियन, मुख्य वक्ता निर्देशक, लेखक सुनील राज और समन्वयक प्रो. मीत कमल ने किया। सुनील राज ने मंच और कैमरे के सामने अभिनय के अंतर, भावनाओं की अभिव्यक्ति, प्रदर्शन शैली तथा कलाकारों की तैयारी पर विस्तार से जानकारी दी। 30 वर्षों से अधिक के अनुभव को साझा करते हुए छात्रों को अभिनय के व्यावहारिक पहलुओं से अवगत कराया।

उन्होंने टेलीविजन, वेब सीरीज, डॉक्यूमेंट्री और फिल्मों में अपने कार्यों के उदाहरण भी प्रस्तुत किए। इस मौके पर सह-समन्वयक डॉ. रुक्मिणी देवी व डॉ. एरिक विल्सन, द इंडी फिल्म स्कूल के संस्थापक संक्षय बाब्बर और सह-संस्थापक शिवेंद्र त्रिवेदी मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsफिल्म से अधिक बारीकियां हैं थिएटर मेंः सुनील राज