चॉइस वेल्दी का एक वर्ष पूरा, वित्तीय सुरक्षा पर जोर
हल्द्वानी में ‘चॉइस वेल्दी’ ने बीमा और म्यूचुअल फंड सलाहकार सेवा में एक वर्ष की सफलता का जश्न मनाया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कंपनी की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने वित्तीय सुरक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाने और सही निवेश पर जोर दिया।

हल्द्वानी। बीमा और म्यूचुअल फंड सलाहकार संस्था ‘चॉइस वेल्दी’ ने उत्तराखंड में सफलता का एक वर्ष पूरा कर लिया है। इस अवसर पर हल्द्वानी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में चॉइस वेल्दी, अवीवा लाइफ इंश्योरेंस और म्यूचुअल फंड क्षेत्र से जुड़े अधिकारियों ने संस्था की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। चॉइस वेल्दी के संचालक अशहर जामी सुहैल ने बताया कि कंपनी विभिन्न राष्ट्रीय पार्टनर संस्थाओं के माध्यम से ग्राहकों को उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप सही निवेश और बीमा सलाह दे रही है। अवीवा के डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट अनुराग गर्ग ने कहा कि वर्ष 2047 तक अधिक से अधिक परिवारों को बीमा सुरक्षा से जोड़ने की दिशा में जागरूकता जरूरी है।
ब्रांच मैनेजर दिव्या जोशी ने कहा कि चॉइस वेल्दी के साथ मिलकर लोगों को वित्तीय सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। डिस्ट्रिक्ट प्रबंधक नीरज वर्मा ने लोगों से वित्तीय जोखिमों को समझते हुए योजनाबद्ध निवेश करने की अपील की। वक्ताओं ने एसआईपी, हेल्थ इंश्योरेंस और टर्म इंश्योरेंस जैसे विकल्पों को जरूरत के अनुसार अपनाने पर जोर दिया।


