चिरंजीवी स्कूल में मनाई गई गांधी जयंती
हिन्दुस्तान, रांची
रांची के चिरंजीवी स्कूल की सभी शाखाओं में महात्मा गांधी की जयंती को उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में गांधीजी के मूल्यों जैसे सत्य, शांति, अहिंसा और स्वच्छता का संदेश समझा। विद्यालय की निदेशिका ने विद्यार्थियों को इन जीवन-मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

रांची। चिरंजीवी स्कूल की सभी शाखाओं में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नन्हे विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों एवं प्रस्तुतियों के माध्यम से गांधीजी के सत्य, शांति, अहिंसा, स्वच्छता और करुणा के संदेश को समझा। विद्यालय की निदेशिका डॉ माया कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी द्वारा बताए गए जीवन-मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को सत्य, सादगी, अनुशासन, स्वच्छता, देशभक्ति और सेवा-भावना के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।
ये भी पढ़ें:डीएवी गांधीनगर में मिनी मैराथन का आयोजन


