नेता प्रतिपक्ष को बिहार की चिंता नहीं : चिराग

हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि विपक्ष के नेता बिहार की चिंता नहीं कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वे विदेशों में छुट्टियां मना रहे हैं जबकि जनता जवाबदेही की उम्मीद कर रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बांकीपुर उपचुनाव में जनता विकास और स्थिर नेतृत्व का समर्थन करेगी।

नेता प्रतिपक्ष को बिहार की चिंता नहीं : चिराग

लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि केंद्र के नेता प्रतिपक्ष को देश की बिहार के नेता प्रतिपक्ष को बिहार की चिंता नहीं है। जब जनता उनसे जवाबदेही और सक्रियता की अपेक्षा कर रही है, तब दोनों विदेशों में छुट्टियां मनाने में व्यस्त हैं। शुक्रवार को पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए चिराग ने कहा कि मुझे आश्चर्य हो रहा है कि आम चुनाव में करारी हार के बाद महत्वपूर्ण बांकीपुर विस के उपचुनाव में विपक्ष के पास यह एक अवसर था कि वह जनता के बीच जाकर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराए, लेकिन उनकी प्राथमिकताएं कुछ और ही दिखाई दे रही हैं।

नेता प्रतिपक्ष का पद केवल राजनीतिक पहचान नहीं, बल्कि जनता के प्रति उत्तरदायित्व का दायित्व है। मुझे पूरा विश्वास है कि बांकीपुर की जागरूक जनता विकास, सुशासन और स्थिर नेतृत्व के पक्ष में स्पष्ट जनादेश देगी तथा एनडीए के प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।