इंफो::चिप की बढ़ती लागत से महंगे हुए स्मार्टफोन, लैपटॉप
नोट: कृप्या मिंट का लोगो लगाएं खरीदारों के लिए विकल्प सीमित, अगले साल तक

नोट: कृप्या मिंट का लोगो लगाएं खरीदारों के लिए विकल्प सीमित, अगले साल तक राहत नहीं
'चिपफ्लेशन' ने बढ़ाई उपभोक्ताओं की परेशानी
चिपफ्लेशन का असर और कारण
नई दिल्ली। दुनियाभर में सेमीकंडक्टर बाजार में चिप की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं। एआई की बढ़ती मांग, मेमोरी चिप की सीमित सप्लाई और हाई-बैंडविड्थ मेमोरी की ओर उत्पादन का रुझान बढ़ने से स्मार्टफोन, लैपटॉप और सर्वर की लागत बढ़ रही है। इसे ही 'चिपफ्लेशन' कहा जा रहा है। यह स्थिति उपभोक्ता और व्यवसाय दोनों के लिए परेशानी की वजह बन रही है। चिंता की बात है कि अगले साल के अंत तक इससे राहत के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
एआई की मांग से चिप की कीमतों में उछाल
एआई की वजह से बढ़ रहे चिप के दाम
पूरी दुनिया में एआई की मांग तेजी से बढ़ी है। एआई को चलाने के लिए बड़े-बड़े 'डाटा सेंटर' की जरूरत होती है, जिनमें बहुत हाई-एंड चिप लगते हैं। दुनिया की सबसे बड़ी चिप निर्माता कंपनियों (जैसे सैमसंग, माइक्रोन और एसके हाइनिक्स) ने अपनी उत्पादन क्षमता का एक बड़ा हिस्सा स्मार्टफोन और कंप्यूटर की सामान्य मेमोरी की जगह 'हाई-बैंडविड्थ मेमोरी' और स्टोरेज डिवाइस (एसएसडी) बनाने में लगा दिया है। इससे बाजार में आम इलेक्ट्रॉनिक सामानों के लिए चिप की भारी कमी हो गई है। नतीजतन, 2024 से लेकर अब तक मेमोरी चिप के दाम 400% तक बढ़ चुके हैं। इसके अलावा, चिप बनाने वाली टीएसएमसी जैसी कंपनियों के दाम बढ़ाने के कारण इंटेल और एएमडी जैसी कंपनियों को भी अपने हार्डवेयर के दाम बढ़ाने पड़े हैं।
कंपनियों और ग्राहकों पर असर
कंपनियों और ग्राहकों दोनों पर असर
ग्राहकों को अब ज्यादा कीमत चुकानी पड़ रही है, क्योंकि मेमोरी चिप सबसे महंगे हार्डवेयर कंपोनेंट्स में से एक बन गया है। काउंटरपॉइंट रिसर्च के अनुसार, 2026 की पहली छमाही में भारत में स्मार्टफोन की औसतन कीमतें 16% तक बढ़ गईं। 10,000 रुपये से कम कीमत वाले फोन में करीब 32% का बड़ा उछाल आया है। डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होने से भी आयातित पार्ट्स महंगे हुए हैं। वहीं, कंपनियों के लिए सर्वर और हार्डवेयर खरीदना महंगा हो गया है। जोहो के संस्थापक श्रीधर वेम्बू ने सोशल मीडिया पर बताया कि सर्वर के दाम चार गुना बढ़ गए हैं।
घरेलू उत्पादन से राहत में देरी
घरेलू उत्पादन से तत्काल राहत नहीं
भारत में चिप बनाने से तुरंत राहत नहीं मिलेगी। हालांकि टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, कायन्स टेक्नोलॉजी और माइक्रोन जैसी भारतीय कंपनियां देश में सेमीकंडक्टर का बुनियादी ढांचा तैयार कर रही हैं, लेकिन ये संयंत्र मुख्य रूप से चिप की असेंबली, टेस्टिंग और पैकेजिंग पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, न कि एडवांस मेमोरी चिप को खदान से बनाकर तैयार करने पर, जिनकी दुनिया भर में कमी है। इसके अलावा, ये प्रोजेक्ट अभी शुरुआती चरणों में हैं और बड़े पैमाने पर उत्पादन में कुछ साल लगेंगे।
कंपनियों के कदम और कीमतों का अनुमान
कंपनियां कई कदम उठा रहीं
आईडीसी के अनुसार, 2025 के मध्य से अब तक मेमोरी और स्टोरेज पार्ट्स के दाम 300% बढ़े हैं। एनवीडिया चिप 60-100% महंगे हुए हैं। एप्पल ने सितंबर में अपने नए आईफोन 18 के लॉन्च के बाद अपने पुराने मॉडल की कीमतें भी 14-18% बढ़ा दी हैं। कंपनियां सस्ते फोन में कुछ फीचर्स कम कर रही हैं और महंगे (प्रीमियम) फोन बेचने पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं क्योंकि उनमें मुनाफा बेहतर होता है। कंपनियां अपने सॉफ्टवेयर में बदलाव कर रहीं ताकि वह कम मेमोरी में भी अच्छा काम कर सके।
2027 के अंत तक राहत की उम्मीद नहीं
2027 के अंत तक राहत के आसार नहीं
ऊंची कीमतें 2027 के अंत तक बनी रहने की आशंका है, हालांकि आगे कीमतें बढ़ने की रफ्तार थोड़ी धीमी हो सकती है। रिसर्च एजेंसी 'ट्रेंडफोर्स' का कहना है कि कीमतें बढ़ती रहेंगी, हालांकि बढ़ोत्तरी की दर कम होगी। विश्लेषकों के अनुसार, यह सामान्य उतार-चढ़ाव या कुछ दिनों की कमी नहीं है, बल्कि गंभीर ढांचागत कमी है, क्योंकि चिप निर्माता कंपनियां लगातार सामान्य चिप छोड़कर एआई वाले उत्पाद बना रही हैं। जबतक नए बड़े प्लांट पूरी तरह शुरू नहीं हो जाएंगे तबतक बाजार में चिप की सप्लाई सामान्य नहीं हो पाएगी।


