चलते-चलते-- वजन घटाने को खाना चबाकर छोड़ रहे चीनी युवा
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
चीन में वजन घटाने के लिए युवा एक नया ट्रेंड अपना रहे हैं। वे कम कैलोरी वाले खाद्य पदार्थों की बजाय लंबे समय तक चबाने वाले स्नैक्स का सेवन कर रहे हैं, जैसे कि फ्रोजन बन और सख्त टीथिंग बिस्किट। यह प्रवृत्ति इसे स्वास्थ्यकर विकल्प मानती है और चबाने से मानसिक तनाव कम करने का भी दावा करती है।

बीजिंग, एजेंसी। चीन में वजन घटाने के लिए युवाओं के बीच एक नया ट्रेंड चल रहा है। लोग कम कैलोरी वाला खाना खाने की जगह ऐसी चीजें चबा रहे हैं, जिन्हें देर तक चबाया जा सके। युवा फ्रोजन बन, बच्चों के टीथिंग बिस्किट तक चबा रहे हैं। उनका मानना है कि ज्यादा देर तक चबाने से दिमाग को पेट भरा होने का एहसास होता है। कुछ लोग पारंपरिक सख्त स्नैक्स खा रहे हैं। झोउशान प्रांत का एक केक ऐसा ही स्नैक्स है। कहा जाता है कि यह ईंट जितना सख्त होता है। युवाओं के लिए इस ट्रेंड में स्वाद से ज्यादा चीन का सख्त और देर तक चबाने लायक होना जरूरी है।इन
तरीकों को बहुत ज्यादा डाइटिंग करने के मुकाबले ज्यादा सेहतमंद विकल्प माना जाता है। कई शोध बताते हैं कि चबाने से मानसिक तनाव भी कम हो सकता है।

