ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशश्रीनगर में मौसम की पहली सबसे ठंडी रात, धुंध के चलते विमानों के उड़ान में हुई देरी

श्रीनगर में मौसम की पहली सबसे ठंडी रात, धुंध के चलते विमानों के उड़ान में हुई देरी

केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में मंगलवार को मौसम की पहली सबसे ठंडी रात रही। तापमान में शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई है। धुंध के चलते उड़ान में भी देरी हुई।

श्रीनगर में मौसम की पहली सबसे ठंडी रात, धुंध के चलते विमानों के उड़ान में हुई देरी
Deepakलाइव हिन्दुस्तान,श्रीनगरTue, 21 Nov 2023 06:30 PM
ऐप पर पढ़ें

केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में मंगलवार को मौसम की पहली सबसे ठंडी रात रही। इस दौरान तापमान में शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने पर श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुबह की सभी उड़ानों में देरी हुई। हालांकि, बाद में दृश्यता में सुधार होने के बाद उड़ान परिचालन बहाल कर दिया गया। वहीं, देश के अन्य हिस्सों की बात करें तो अलग-अलग जगहों पर तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 

27 तक छाया रहेगा कोहरा
कश्मीर संभाग के कई स्थानों पर 27 नवंबर तक कोहरा, दो दिन मौसम शुष्क रहने और 23 नवंबर को आमतौर पर बादल छाए रहने तथा अलग-अलग ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की वर्षा या हिमपात होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, 24 से 26 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने के आसार हैं और 27 से 30 नवंबर तक आमतौर पर बादल छाए रहने और अलग-अलग ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की वर्षा या हिमपात का अनुमान है।

ऐसा रहा तापमान
इसके अलावा, सबसे कम न्यूनतम तापमान कोनिबल (शून्य 4.4 डिग्री सेल्सियस), पहलगाम (शून्य 2.9 डिग्री सेल्सियस), गुलमर्ग (शून्य 0.6 डिग्री सेल्सियस), कुपवाड़ा (शून्य 0.8 डिग्री सेल्सियस), काजीगुंड (शून्य 0.8 डिग्री सेल्सियस), बनिहाल (2.8 डिग्री सेल्सियस) और श्रीनगर (शून्य 1.2 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया है।
जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में आज मौसम की सबसे ठंडी रात रही। पिछली रात के शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस कम के मुकाबले न्यूनतम तापमान शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय पर काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि पिछली रात शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें