कृष्ण रूप में सजे नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन
सिद्धार्थनगर में संस्कार भारती द्वारा आयोजित बाल गोकुलम एवं कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में कृष्ण और राधा के रूप में सजे बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में संस्कार और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देना था।

सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। संस्कार भारती सिद्धार्थनगर इकाई की ओर से आयोजित बाल गोकुलम एवं कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता में नगर के विभिन्न मोहल्लों से पहुंचे बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कृष्ण और राधा के मनोहारी रूप में सजे बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन धीरज गुप्ता ने किया। मुख्य अतिथि संस्कार भारती के प्रांत उपाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों को संस्कार, आध्यात्म और भारतीय संस्कृति से जोड़ने के साथ समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने की प्रेरणा देते हैं। जिलाध्यक्ष पवन कुमार जायसवाल ने कहा कि अभिभावकों को बच्चों में संस्कार, नीति, धैर्य, वीरता और नेतृत्व जैसे गुण विकसित करने का प्रयास करना चाहिए।
जिला महामंत्री डॉ. गोविंद प्रसाद ओझा ने सफल आयोजन के लिए सभी का आभार जताते हुए बाल गोकुलम को भविष्य में और बड़े स्वरूप में आयोजित करने की बात कही।प्रतियोगिता में पीयूष कुमार गुप्ता, आराध्या यादव, लावण्या सोनी, शौर्य राज, वैष्णवी, दिव्यांश, वेदांश, शाश्वत, देवांश, पर्व, आस्विक, वेदांत, अभिनव, राघव मिश्रा, सोना, युवराज, परिधि, अभिषेक, अनुष्का, प्रतिज्ञा, श्रेयांश, निष्ठा, दीपांशु सहित अन्य बच्चों ने प्रतिभाग किया। संचालन धीरज गुप्ता ने किया। इस अवसर पर शंभू नाथ गुप्ता, रामशरण, आशीष त्रिपाठी, नितेश पांडेय, अमित त्रिपाठी, मालती देवी, सरिता पांडेय, शुभम श्रीवास्तव, राजकमल जायसवाल, प्रदीप वर्मा, श्रीश श्रीवास्तव, धीरेंद्र वर्मा, पंकज सिद्धार्थ, आशुतोष वर्मा, अभिषेक वर्मा, योगेश यादव, कल्पना त्रिपाठी, प्रतिभा जायसवाल, अनुराधा, रिचा, कमलेश, सनाया आदि मौजूद रहे।

