जन्माष्टमी पर सजी राधा-कृष्ण की झांकी
हिन्दुस्तान, सीवान
सीवान में बच्चों ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े उत्साह से मनाया। संघमित्रा पब्लिक स्कूल में बच्चों ने राधा-कृष्ण की वेशभूषा में आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। प्रिंसिपल नबोनीता घोष ने उनकी सराहना की और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संचालक मनीष प्रसाद सिंह ने सभी को बधाई दी।

सीवान। बच्चों ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और भक्तिभाव से मनाया। नन्हे विद्यार्थियों ने राधा-कृष्ण की आकर्षक वेशभूषा धारण कर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। शहर के संघमित्रा पब्लिक स्कूल में नर्सरी एवं प्रेप कक्षाओं के बाल कृष्ण की नटखट अदाओं और राधा-कृष्ण की सुंदर झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। प्रिंसिपल नबोनीता घोष ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की। संचालक मनीष प्रसाद सिंह ने विद्यार्थियों व शिक्षकों को इस कार्यक्रम के आयोजन को लेकर सराहना की।


