कुशेश्वरस्थान:बच्चे के साथ किया अप्राकृतिक यौनाचार
महेश कानोडिया, कुशेश्वरस्थान। थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच वर्षीय बच्चे के साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया गया। मां की शिकायत पर 22 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्चे को बहला-फुसलाकर सुनसान स्थान पर ले जाकर घटना का अंजाम दिया गया। बाद में मां ने पंचायत बुलाई और पुलिस में शिकायत की।

महेश कानोडिया,कुशेश्वरस्थान। थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच वर्षीय बच्चे के साथ अप्राकृतिक यौनाचार किए जाने का मामला सामने आया है। घटना शनिवार की बताई जा रही है। बच्चे की मां की लिखित शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित उसी गांव का 22 वर्षीय मो. इशरामुल बताया गया है। जानकारी के अनुसार आरोपित बच्चे को बहला-फुसलाकर गांव के बाहर स्कूल के पीछे सुनसान स्थान पर ले गया, जहां उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया। इसके बाद आरोपित बच्चे को उसके घर के पास छोड़कर वहां से चला गया। बच्चा रोते हुए घर पहुंचा। उसकी असामान्य स्थिति देखकर मां ने पूछताछ की तो बच्चे ने घटना की जानकारी दी। इसके बाद बच्चे की मां ने गांव में सामाजिक पंचायत बुलाई और घटना की जानकारी लोगों को दी。
पंचायत का निर्णय
आरोप है कि आरोपित के पिता ने पंचायत के फैसले को मानने से इनकार करते हुए शिकायत करने की बात कही। इसके बाद बच्चे की मां और समाज के लोग उसे लेकर थाना पहुंचे और घटना के संबंध में आवेदन दिया। थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि बच्चे की मेडिकल जांच कराने के बाद न्यायालय में बयान दर्ज कराने के लिए भेजा
मेडिकल जांच और न्यायालय प्रक्रिया
गया है।

