बाल संरक्षण को लेकर दिया गया प्रशिक्षण
हिन्दुस्तान, धनबाद
झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट महुदा ने रविवार को बाल संरक्षण विषय पर कार्यशाला आयोजित की। इसमें कार्यकर्ताओं को बाल विवाह, बाल तस्करी, बाल मजदूरी और डिजिटल हिंसा पर प्रशिक्षण दिया गया। ट्रस्ट के निदेशक ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर कई अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट महुदा व जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को ट्रस्ट के प्रधान कार्यालय ममता कुंज कंचनपुर में बाल संरक्षण विषय पर कार्यशाला हुई। इसमें ट्रस्ट की विभिन्न परियोजनाओं में कार्यरत कार्यकर्ताओं को बाल विवाह, बाल तस्करी, बाल मजदूरी, डिजिटल हिंसा तथा बच्चों के अधिकार एवं संरक्षण से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। ट्रस्ट के निदेशक शंकर रवानी ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। मौके पर ट्रस्ट की अध्यक्ष पूनम वर्मा, सचिव हलीमा इजाज, कोषाध्यक्ष विनोद महतो, जिला समन्वयक सीता कुमारी आदि मौजूद थे।


