बाल विवाह मुक्त भारत अभियान पर हुआ संवाद
बेगूसराय में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत मीडिया संवाद का आयोजन किया गया। प्रशासन ने अब तक 765 बाल विवाह रुकवाए हैं। बाल विवाह की सूचना देने के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन और डीएलएसए हेल्पलाइन की मदद ली जा सकती है। कार्यक्रम में निःशुल्क कानूनी सहायता और जागरूकता शिविरों की जानकारी दी गई।

बेगूसराय।जिला विधिक सेवा प्राधिकार के एडीआर भवन में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान में मीडिया की भूमिका" पर मीडिया संवाद आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में प्राधिकार के सचिव अवर न्यायाधीश करुणानिधि प्रसाद आर्य ने कहा कि बाल विवाह की सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाती है। कोई भी नागरिक चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 या डीएलएसए हेल्पलाइन 15100 पर सूचना दे सकता है। उन्होंने कहा कि पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए हम सबों को मिलकर काम करना होगा।
बाल विवाह की रोकथाम
डीएलएसए द्वारा जिले में निःशुल्क कानूनी सहायता, काउंसलिंग और जागरूकता शिविर लगातार चलाए जा रहे हैं। कार्यक्रम में वैशाली समाज कल्याण संस्थान के सीईओ कौशल किशोर विकल ने कहा कि भारत से उठी आवाज आज दुनिया का संकल्प बन गई है। बेगूसराय में प्रशासन के सहयोग से अब तक 765 बाल विवाह रुकवाए गए हैं।
कार्यक्रम में भागीदारी
वरिष्ठ पैनल अधिवक्ता गोपाल कुमार सिंह ने कहा कि बाल विवाह की रोकथाम के लिए वैशाली समाज कल्याण संस्थान डीएलएसए के साथ मिलकर कदम से कदम मिलाकर कार्य कर रही है। मौके पर वार्ड पार्षद सगुफ्ता ताजवर, राजमणि रंजन, सरिता सिद्धांत, अधिवक्ता गोपाल कुमार, अशोक कुमार राय, राजेश कुमार सिंह, हरेराम दास, पंकज झा, विजय प्रताप, उदय कुमार, इंद्रसेन शर्मा, सौरभ कुमार, संगम मिश्रा, शैलेश कुमार, मुरारी कुमार आदि थे।


