होटल से बाल श्रमिक बरामद करने के मामले में प्राथमिकी हुई दर्ज

हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
Follow us on Google News
share

पूर्व में भी होटल संचालक रंजन कुमार पर दर्ज हुई थी प्राथमिकी का 11 वर्षीय बालक शामिल है। तीनों बाल श्रमिकों को विमुक्त कराने के बाद बाल कल्याण समिति, औरंगाबाद के

होटल से बाल श्रमिक बरामद करने के मामले में प्राथमिकी हुई दर्ज

औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र के महाराजगंज रोड स्थित ओवरब्रिज के समीप होटल में श्रम विभाग के धावादल ने छापेमारी कर तीन बाल श्रमिकों को विमुक्त कराया। इस मामले में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी राकेश कुमार ने नगर थाना में होटल संचालक रंजन कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।

छापेमारी का विवरण

प्राथमिकी में कहा गया है कि 9 सितंबर को होटल में छापेमारी की गई, जहां काम करते हुए तीन बाल श्रमिक मिले। इनमें गयाजी जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र के नीमा अजवाइन निवासी 10 वर्षीय बालक, इन्द्रानगर निवासी 13 वर्षीय बालक और नीमा आजन निवासी का 11 वर्षीय बालक शामिल है। तीनों बाल श्रमिकों को विमुक्त कराने के बाद बाल कल्याण समिति, औरंगाबाद के समक्ष उपस्थित कराया गया। इसके बाद उन्हें उचित देखभाल एवं संरक्षण के लिए समिति को सुपुर्द कर दिया गया।

होटल संचालक पर कार्रवाई

होटल संचालक औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-12 के चित्तौड़ नगर निवासी रंजन कुमार को नामजद किया गया है। छापेमारी दल में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी विजेन्द्र कुमार सिंह, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी रोहित कुमार तथा दो गैर सरकारी संगठन के प्रतिनिधि अनूप कुमार और रितेश कुमार शामिल थे। पत्र में उल्लेख किया गया है कि रंजन कुमार के प्रतिष्ठान में पूर्व में भी बाल श्रमिकों को नियोजित किए जाने का मामला सामने आया था और प्राथमिकी भी दर्ज हुई थी।

सामान्य प्रश्न

✦कहां छापेमारी की गई थी?−
होटल में छापेमारी की गई थी जो औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र के महाराजगंज रोड स्थित ओवरब्रिज के समीप है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsहोटल से बाल श्रमिक बरामद करने के मामले में प्राथमिकी हुई दर्ज