बाल मजदूरी कराने पर नगर थाना में दर्ज हुई प्राथमिकी

हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
Follow us on Google News
share

औरंगाबाद में एक मिठाई दुकान में बाल मजदूरी के मामले में होटल मालिक पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी ने धावा कार्रवाई के दौरान एक बाल श्रमिक को बरामद किया। बाल मजदूर बिहार के गया जिले का रहने वाला है। उसके बाद बाल कल्याण समिति के सामने उसे पेश किया गया।

बाल मजदूरी कराने पर नगर थाना में दर्ज हुई प्राथमिकी

औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। औरंगाबाद शहर में धर्मशाला मोड़ के समीप एक मिठाई दुकान में बाल मजदूरी कराने के मामले में होटल मालिक पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी राकेश कुमार के बयान पर यह प्राथमिकी दर्ज हुई है। इसमें उन्होंने कहा है कि धावा दल का गठन करते हुए एक बाल श्रमिक को कंपनी स्वीट्स के नामक दुकान से बरामद किया गया था। उक्त बाल मजदूर गयाजी जिला के इमामगंज के मैगरा थाना के दुबहल गांव का रहने वाला है। मिठाई दुकान के मालिक औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-28 के शाहपुर मोहल्ला निवासी शंभू साव के पुत्र रंजन कुमार है।

बच्चे को मुक्त कराने के बाद बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया था। धावा दल में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी विजेंद्र कुमार सिंह, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी रोहित कुमार, एनजीओ के अनूप कुमार, रितेश कुमार आदि शामिल थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबाल मजदूरी कराने पर नगर थाना में दर्ज हुई प्राथमिकी