गाली-गलौच का विरोध करने पर मारपीट, बच्चे को छत से फेंका

हिन्दुस्तान, बागपत
Follow us on Google News
share

खेकड़ा में एक बच्चे को पड़ोसियों द्वारा छत से फेंकने का मामला सामने आया है। गंभीर चोटों के साथ बच्चे को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

गाली-गलौच का विरोध करने पर मारपीट, बच्चे को छत से फेंका

खेकड़ा। खेकड़ा कस्बे में परिवार से मारपीट और बच्चे को छत से फेंकने का मामला सामने आया है। बच्चे के सिर और हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई हैं। परिजनो ने उसे दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। खेकड़ा कस्बे की पट्टी चक्रसैनपुर निवासी रवि पुत्र नंदकिशोर ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि पड़ोस में रहने वाले चांद और गुड्डू ने बगैर किसी बात के गाली-गलौज की। गाली-गलौच का विरोध किया, तो आरोपियों ने उसके परिवार से मारपीट की और घर की छत पर पथराव भी किया।

आरोप लगाया कि दोनों आरोपी उसके मकान की छत पर पहुंचे और उसके बेटे करण को छत से नीचे फेंक दिया। जिससे करण के सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल बच्चे करण को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेकड़ा में भर्ती कराया गया, जहां से परिजन उसे बेहतर उपचार के लिए दिल्ली के एक अस्पताल ले गए। पुलिस ने रविवार को पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाली प्रभारी आशीष पुंडीर ने बताया कि आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। उनकी तलाश में दबिश डाली जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।