छात्राओं ने दिया बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश
चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान का जागरूकता कार्यक्रम किया। कार्यक्रम में छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। महिला आयोग की सदस्या रेनू गौड़ ने शिक्षा के महत्व और बालिकाओं के अधिकारों पर चर्चा की। बच्चों को टोल-फ्री नंबर 1098 की जानकारी भी दी गई।

चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल चमकरी में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान एवं मिशन शक्ति फेज-5 के तहत जागरूकता कार्यक्रम किया। कार्यक्रम में छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत दी। कार्यक्रम में महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने विद्यार्थियों के जीवन में शिक्षा एवं शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने बालिकाओं को शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने तथा अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। जिला प्रोबेशन अधिकारी अजयपाल सिंह ने विद्यार्थियों को विभिन्न बाल एवं महिला कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। प्रभारी चाइल्ड हेल्पलाइन ज्योति शर्मा ने बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन के टोल-फ्री नंबर 1098 के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि किसी भी बच्चे को परेशानी, हिंसा, शोषण, बाल विवाह अथवा असुरक्षा की स्थिति में 1098 पर सहायता प्राप्त की जा सकती है। कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति अध्यक्ष आनंद पांडेय, डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर अंकिता सक्सेना, काउंसलर सपना तोमर, जेंडर स्पेशलिस्ट पूजा चौहान, विद्यालय की प्रिंसिपल सिस्टर धान्या, रिटायर्ड प्रिंसिपल सिस्टर रानी जोसेफ, नीलम भदौरिया एवं भारती यादव सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।


