बच्ची की मौत के बाद ईचागढ़ पहुंची मेडिकल टीम

हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
Follow us on Google News
share

घाघारी गांव में 8 वर्षीय बच्ची की 24 जुलाई को मलेरिया के कारण मौत हो गई। चिकित्सा टीम ने रक्त परीक्षण किया और दो लोगों को मलेरिया से ग्रसित पाया। डेल्टा मेथरिन का छिड़काव किया गया और ग्रामीणों को स्वच्छता बनाए रखने की सलाह दी गई। स्वास्थ्य विभाग इस मामले की लगातार निगरानी कर रहा है।

बच्ची की मौत के बाद ईचागढ़ पहुंची मेडिकल टीम

चांडिल। ईचागढ़ प्रखंड के घाघारी गांव की रहने वाली 8 वर्षीय बच्ची की 24 जुलाई को एमजीएम में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद रविवार को सीएचसी प्रभारी डॉ. एचएस मुंडा के नेतृत्व में मेडिकल टीम घाघारी गांव पहुंची। संभावित 70 लोगों का रक्त पट्ट की जांच की। इस दौरान दो लोग मलेरिया से बीमार मिले। जिनके बाद उनको जांच कर दवा दिया गया। इसके अलावा मेडिकल टीम ने घाघारी गांव में डेल्टा मेथरिन का छिड़काव किया। टीम ने ग्रामीणों को स्वच्छता बरतने और अपने आसपास इलाकों में जल जमाव नहीं होने देने की अपील की। इधर, रविवार को तीसरे दिन मेडिकल टीम नीमडीह प्रखंड के मलेरिया प्रभावित पोड़ाडीह गांव पहुंची।

आदिम जनजाति के लोगों के घरों में डेल्टा मेथरिन का छिड़काव किया। लोगों को मच्छरदानी का उपयोग करने और सफाई बरतने को कहा। जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ. सुजीत कुमार मुर्मू ने मलेरिया की रोकथाम के लिए मेडिकल टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डॉ. मुर्मू ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग मलेरिया पर नियंत्रण को लेकर अलर्ट है। वहीं स्थिति की लगातार मॉनिटरिंग कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsबच्ची की मौत के बाद ईचागढ़ पहुंची मेडिकल टीम