चलते-चलते-- सुरक्षा संभालेगा आठ इंच लंबा डॉग

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

मेक्सिको के नेशनल गार्ड में एक चिहुआहुआ कुत्ता 'कमांडो' चर्चा का विषय बन गया है। यह डॉग 8 इंच लंबा और 6.8 किलो वजनी है। इसके लिए खासतौर पर हेलमेट, जैकेट और जूते बनाए गए हैं। इसे बचाव और सुरक्षा अभियान के लिए प्रशिक्षित किया गया है।

चलते-चलते-- सुरक्षा संभालेगा आठ इंच लंबा डॉग

मेक्सिको सिटी, एजेंसी। मेक्सिको के नेशनल गार्ड में इन दिनों ‘कमांडो’ नाम का डॉग चर्चा का विषय बना हुआ है। महज 8 इंच लंबा और 6.8 किलो का डॉग गार्ड की डॉग यूनिट का सबसे छोटा सदस्य बन गया है। यह चिहुआहुआ नस्ल का है। इसके लिए खासतौर पर हेलमेट, चश्मा, जैकेट, जूते तैयार किए गए हैं। कमांडो को बचाव और सुरक्षा अभियान का प्रशिक्षण दिया गया है। मेक्सिको के नेशनल गार्ड में 350 कुत्ते हैं। इनमें ज्यादातर जर्मन शेफर्ड और लैब्राडोर रिट्रीवर जैसी नस्लों के हैं। चिहुआहुआ नस्ल के डॉग काफी फुर्तीले और चौकन्ने होते हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsचलते-चलते-- सुरक्षा संभालेगा आठ इंच लंबा डॉग