पुरामहादेव मंदिर का सीएम ने किया हवाई सर्वेक्षण, डीएम-एसपी ने हेलिकॉप्टर से की पुष्पवर्षा

हिन्दुस्तान, बागपत
Follow us on Google News
share

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावणी मेला से एक दिन पहले पुरामहादेव मंदिर का हवाई सर्वेक्षण किया। हेलिकॉप्टर देखकर शिवभक्तों में उत्साह बढ़ गया। बाद में डीएम और एसपी ने कावंड़ियों पर पुष्पवर्षा की। श्रद्धालु फूलों के गिरने से भाव-विभोर हो गए और मंदिर परिसर 'बोलबम' के जयकारों से गूंज उठा।

पुरामहादेव मंदिर का सीएम ने किया हवाई सर्वेक्षण, डीएम-एसपी ने हेलिकॉप्टर से की पुष्पवर्षा
पुरामहादेव मंदिर का सीएम ने किया हवाई सर्वेक्षण, डीएम-एसपी ने हेलिकॉप्टर से की पुष्पवर्षा

बालैनी। पुरामहादेव मंदिर पर श्रावणी मेला लगने से एक दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर का हवाई सर्वेक्षण किया। मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर देखते ही मंदिर परिसर और आसपास मौजूद शिवभक्तों में उत्साह की लहर दौड़ गई। दोहपर में डीएम और एसपी ने हेलिकॉप्टर में बैठकर कावंड़ियों पर पुष्पवर्षा की। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर सुबह करीब 11 बजे पुरामहादेव मंदिर के ऊपर पहुँचा और मंदिर का चक्कर लगाकर श्रावणी मेले और कांवड मार्ग का हवाई सर्वेक्षण किया। मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर मंदिर के ऊपर आते ही शिवभक्तों में खुशी की लहर दौड़ गई और कावंड़ियों ने बोलबम के जयकारों के साथ साथ मुख्यमंत्री के भी जयकारे लगाए।

इसके बाद मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर मेरठ की तरफ रवाना हो गया। दोपहर करीब 2 बजे डीएम अस्मिता लाल और एसपी सूरज कुमार राय द्वारा हेलिकॉप्टर में बैठकर पुरामहादेव मंदिर के ऊपर पुष्पवर्षा की गई। आसमान से बरसते फूलों को देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए और पूरा मंदिर परिसर भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा।

Nazim Azad

लेखक के बारे में

Nazim Azad

शॉर्ट बायो:
नाजिम आजाद पिछले 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान बागपत में ब्यूरो प्रभारी के पद पर काम कर रहे हैं।

परिचय एवं अनुभव
नाजिम आजाद भारतीय मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं जिन्हें पत्रकारिता में 27 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) बागपत जिले के ब्यूरो प्रभारी हैं। बागपत और शामली जनपद में 2008 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने विशेष खबरों के साथ अपनी टीम का नेतृत्व करते हुए बेहतर प्रदर्शन किया है।

कॅरियर का सफर
नाजिम आजाद ने अपने कॅरियर की शुरुआत 1999 में राष्ट्रीय सहारा अखबार से की। इसके बाद शाह टाईम्स में उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2008 में हिन्दुस्तान के साथ जुड़े। स्टार न्यूज और आजतक जैसे नामचीन न्यूज चैनलों में भी अपनी सेवा दी। 2008 से वे हिन्दुस्तान में लगातार जिले के ब्यूरो प्रभारी के रुप में कार्य कर रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
एमए राजनीति शास्त्र, बीएड के साथ-साथ हिन्दी और पत्रकारिता में स्नातक होने से नाजिम को विज्ञान, हिन्दी और पत्रकारिता का विशेष संयोजन मिला। ब्यूरो प्रभारी रहते हुए एडिटिंग, न्यूज कंटेंट और पैकंजिंग के साथ-साथ टीम के नेतृत्व में पारंगत होने का मौका मिला।

उच्च शिक्षा और लक्ष्य
राजनीति और न्यूज कंटेंट आदि विषयों पर नाजिम की गहरी समझ है। राजनीति और सामाजिक मुददों से जुडी उन्होंने अनेक एक्सक्लूसिव स्टोरी ब्रेक की हैं। नाजिम का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता के साथ सटीक सूचना देने पर केंद्रित है। इसी को केंद्रित करते हुए उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।

विशेषज्ञता
टीम से समन्वय के साथ समय प्रबंधन
डाटा विश्लेषण और इस पर केंद्रित समाचारों की पैकजिंग
इनोवेटिव और रिसर्च बेस्ड न्यूज स्टोरीज

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपुरामहादेव मंदिर का सीएम ने किया हवाई सर्वेक्षण, डीएम-एसपी ने हेलिकॉप्टर से की पुष्पवर्षा