मुख्यमंत्री ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं
-लखनऊ, विशेष संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 80वें स्वाधीनता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों

-लखनऊ, विशेष संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 80वें स्वाधीनता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए सर्वस्व अर्पित करने वाले अमर शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों और वीर जवानों को नमन करते हुए कहा कि उनके त्याग, तपस्या और बलिदान का स्मरण करना प्रत्येक नागरिक का परम कर्तव्य है। स्वतंत्रता दिवस हमें राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सम्प्रभुता की रक्षा के साथ विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को दोहराने की प्रेरणा देता है。
विकास की दिशा में कदम
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस संकल्प की सिद्धि में उत्तर प्रदेश अपनी सामर्थ्य और जनशक्ति के साथ अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उत्तर प्रदेश आज विकास, सुशासन और जनकल्याण की नई पहचान बना रहा है। एक्सप्रेस-वे, एयरपोर्ट, औद्योगिक कॉरिडोर, आधुनिक परिवहन और डिजिटल अवसंरचना के विस्तार से प्रदेश में निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं। ‘एक जिला, एक उत्पाद’ जैसी पहल स्थानीय उत्पादों और उद्यमियों को वैश्विक बाजार से जोड़ रही है। प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य इसी विकास यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
समाज के प्रत्येक वर्ग का सशक्तिकरण
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का विकास मॉडल समाज के प्रत्येक वर्ग के सशक्तीकरण पर आधारित है। गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिला और युवा सहित समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सशक्तीकरण, किसानों की समृद्धि और सुरक्षित वातावरण के माध्यम से प्रत्येक नागरिक के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास किया जा रहा है।
जनता की भागीदारी
स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों का आह्वान करते हुए कहा कि विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने के लिए प्रत्येक नागरिक अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करे। हम सब मिलकर ऐसा उत्तर प्रदेश बनाएं, जो विकास, सुशासन, सुरक्षा और समृद्धि में अग्रणी हो तथा विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।


