छह अक्टूबर को सासाराम आएंगे सीएम, 550 करोड़ की योजनाओं का होगा शिलान्यास-उद्घाटन
हिन्दुस्तान, सासाराम
बेदा डग में बाइपास समेत पूरी हुई योजनाओं का करेंगे उद्घाटन,नई योजनाओं की रखेंगे आधारशिला अ अ अ

सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी छह अक्टूबर को सासाराम आएंगे। इस दौरान जिले में करीब 550 करोड़ रुपये की विभिन्न विभागों की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन प्रस्तावित है। बेदा डग में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बाइपास सड़क समेत पूरी हो चुकी योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। वहीं, पीएमश्री विद्यालय में आयोजित सहयोग शिविर में भी शामिल होंगे।

