मुख्यमंत्री को सौंपा बेगूसराय को प्रमंडल बनाने का मांगपत्र

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बेगूसराय में गांधी स्टेडियम में प्रमंडल बनाओ अभियान समिति से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मांगपत्र सौंपा जिसमें बेगूसराय को प्रमंडल बनाने की मांग की गई। यह प्रमंडल बनने से चिकित्सा, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्रों में विकास की संभावनाएं बढ़ेंगी।

मुख्यमंत्री को सौंपा बेगूसराय को प्रमंडल बनाने का मांगपत्र

लाखो। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बेगूसराय आगमन पर रविवार को गांधी स्टेडियम में प्रमंडल बनाओ अभियान समिति के प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें बेगूसराय को प्रमंडल बनाने संबंधी मांगपत्र सौंपा। प्रेस रिलीज जारी कर बताया गया कि प्रतिनिधिमंडल में समिति के संयोजक दिलीप कुमार सिन्हा, अध्यक्ष आलोक कुमार अग्रवाल तथा कोर कमेटी सदस्य डॉ. संजय कुमार शामिल थे। उन्होंने मुख्यमंत्री को उलाव हवाई अड्डा पर दिए गए उस आश्वासन की याद दिलाई, जिसमें उन्होंने कहा था कि बेगूसराय आधा प्रमंडल बन चुका है और पूर्ण प्रमंडल बनाने की मांग पर सकारात्मक विचार होगा। मांगपत्र में कहा गया कि बेगूसराय बिहार की प्रमुख औद्योगिक नगरी और सर्वाधिक कर राजस्व देने वाला जिला है।

प्रमंडल बनने से मेडिकल कॉलेज, एम्स, कृषि एवं प्रबंधन महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, बिहार बोर्ड का क्षेत्रीय कार्यालय तथा विभिन्न विभागों के प्रमंडलीय कार्यालय स्थापित होंगे, जिससे रोजगार और विकास को गति मिलेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsमुख्यमंत्री को सौंपा बेगूसराय को प्रमंडल बनाने का मांगपत्र