कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गुजरा मुख्यमंत्री का काफिला
हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
मुख्यमंत्री ने मंगलवार को हिंडन एयरफोर्स स्टेशन से दिल्ली और फिर बुलंदशहर यात्रा की। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। लखनऊ से मुख्यमंत्री ने सुबह हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पहुंचकर सड़क मार्ग से दिल्ली की ओर यात्रा की। हेलीकॉप्टर द्वारा बुलंदशहर जाने और लौटने के लिए भी निर्धारित सुरक्षा व्यवस्था की गई।

ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। मुख्यमंत्री मंगलवार को हिंडन एयरफोर्स स्टेशन से दिल्ली, फिर बुलंदशहर और वापसी में लखनऊ रवाना हुए। इस दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे। सुबह साढ़े 11 बजे लखनऊ से मुख्यमंत्री हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे। सड़क मार्ग से एलिवेटेड रोड होते हुए दिल्ली रवाना हुए और दोपहर डेढ़ बजे स्टेशन लौटे। यहां से हेलीकॉप्टर के जरिए बुलंदशहर गए और वापसी में स्टेशन से ही लखनऊ के लिए रवाना हुए। इस दौरान रूट पर पुलिसकर्मी तैनात रहे।


