सामूहिक शादी की तैयारी का पहला चरण पूरा
हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
मुरादाबाद। मुख्यमंत्री सामूहिक शादी योजना का पहला चरण पूरा हो गया है। विभाग की

मुख्यमंत्री सामूहिक शादी योजना का पहला चरण पूरा हो गया है। विभाग की ओर से आयोजन से जुड़े कार्यों का टेंडर पूरा कर लिया गया है। पहली तिमाही में 271 जोड़ों की शादी का लक्ष्य है। अब तिथि और स्थान को लेकर उच्च अधिकारी स्तर पर विचार विमर्श होना है।जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रज्ञा बाजपेई का कहना है कि दहेज के सामानों की आपूर्ति और आयोजन से जुड़े कार्य की एजेंसी तय हो गई है। जिलाधिकारी के निर्देश के तहत अक्टूबर महीने में कोई तिथि नियत की जानी है।


