सुपौल : जिले के सभी प्रखंडों में एक-एक आदर्श विद्यालय का शुभारंभ

हिन्दुस्तान, सुपौल
Follow us on Google News
share

मुख्यमंत्री ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य के 551 सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालयों का उद्घाटन किया। सुपौल जिले में सभी प्रखंडों में एक-एक विद्यालय का शुभारंभ किया गया। इसका उद्देश्य सरकारी विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराना है।

सुपौल : जिले के सभी प्रखंडों में एक-एक आदर्श विद्यालय का शुभारंभ

सुपौल, कार्यालय संवाददाता। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी शिक्षा योजना के तहत मुख्यमंत्री ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के 551 सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालयों का एक साथ उद्घाटन किया। इसी क्रम में सुपौल जिले के सभी प्रखंडों में एक-एक सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालय का शुभारंभ किया गया।

विद्यालय उद्घाटन कार्यक्रम

इस अवसर पर जिला मुख्यालय सहित सभी प्रखंडों में आयोजित कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षक, छात्र-छात्राएं और अभिभावक उपस्थित रहे तथा मुख्यमंत्री के उद्घाटन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा। जिला मुख्यालय स्थित सुपौल उच्च माध्यमिक विद्यालय को सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) के रूप में विकसित किया गया है। यहां आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में डीएम सावन कुमार सहित जिले के कई वरीय अधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। विद्यालय सभागार में मुख्यमंत्री के संबोधन एवं उद्घाटन कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया।

सरस्वती विद्या निकेतन योजना का उद्देश्य

जिला मुख्यालय स्थित सुपौल उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डीएम सावन कुमार, उप विकास आयुक्त इंद्रवीर कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी संग्राम सिंह, एसएसए के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मणिभूषण कुमार, नगर परिषद सुपौल के चेयरमैन राघवेंद्र झा, जदयू जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव, जनप्रतिनिधि युगल किशोर अग्रवाल एवं हरेकांत झा सहित विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं, अभिभावक तथा शिक्षा विभाग के अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि सरस्वती विद्या निकेतन योजना का उद्देश्य सरकारी विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करना, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना और विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराना है। आदर्श विद्यालयों में आधारभूत संरचना के विकास के साथ-साथ शिक्षण व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को भी बेहतर शिक्षा का अवसर मिल सके।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मुख्यमंत्री ने कितने विद्यालयों का उद्घाटन किया?
मुख्यमंत्री ने 551 सरस्वती विद्या निकीतन आदर्श विद्यालयों का उद्घाटन किया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।