आधार से बैंक खाता नहीं जुड़ा तो अटक सकती है बाल सेवा योजना की अगली किस्त

हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share

मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत आर्थिक सहायता की अगली किस्त आधार आधारित प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से भेजी जाएगी। बच्चों के बैंक खाते का आधार से लिंक और एनपीसीआई से जुड़ाव सुनिश्चित करने की अपील की गई है। अभिभावकों को दो दिनों में बैंक जाकर खाते की स्थिति जांचने को कहा गया है।

आधार से बैंक खाता नहीं जुड़ा तो अटक सकती है बाल सेवा योजना की अगली किस्त

बलरामपुर, संवाददाता। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत आर्थिक सहायता पाने वाले बच्चों की अगली किस्त बैंक खाते की तकनीकी प्रक्रिया पूरी होने पर ही आसानी से मिल सकेगी। योजना की आगामी किस्त आधार आधारित प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के जरिए भेजी जानी है। ऐसे में बच्चे के बैंक खाते से आधार लिंक और एनपीसीआई से जुड़ाव नहीं होने पर भुगतान में दिक्कत आ सकती है। जिला प्रोबेशन अधिकारी सुशील कुमार सिंह ने योजना के सभी लाभार्थियों के अभिभावकों से अगले दो दिनों में संबंधित बैंक शाखा में संपर्क कर खाते की स्थिति जांचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अभिभावक यह सुनिश्चित कर लें कि बच्चे के नाम से संचालित बैंक खाते में आधार संख्या दर्ज है और खाता एनपीसीआई से लिंक है।

साथ ही डीबीटी प्रक्रिया भी पूरी होनी चाहिए। विभाग के अनुसार केवल बैंक खाता खुला होना पर्याप्त नहीं है। खाते को बच्चे के आधार से जोड़ने के साथ ही एनपीसीआई लिंक और डीबीटी प्रक्रिया पूरी होना भी जरूरी है। अभिभावक बैंक जाकर इन सभी प्रक्रियाओं की स्थिति की जानकारी लें। किसी स्तर पर कमी मिलने पर उसे तत्काल दुरुस्त कराएं। उन्होंने अभिभावकों से समय सीमा के भीतर बैंकिंग प्रक्रिया पूरी कराने को कहा है, ताकि आगामी सहायता राशि के भुगतान में किसी तरह की तकनीकी परेशानी न आए। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने लाभार्थियों के अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चे के आधार कार्ड व बैंक खाते से संबंधित विवरण साथ लेकर बैंक शाखा में संपर्क करें और सभी जरूरी औपचारिकताएं समय से पूरी कराएं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsआधार से बैंक खाता नहीं जुड़ा तो अटक सकती है बाल सेवा योजना की अगली किस्त