अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु की कामना को लेकर महिलाओं ने लिया संकल्प
जमशेदपुर में छत्तीसगढ़ी समाज की महिलाओं ने रविवार को तीज व्रत का पारंपरिक आयोजन किया। महिलाएं श्रीश्री शिव शीतला माता मंदिर में एकत्रित होकर करू भात ग्रहण कर निर्जला व्रत रखने का संकल्प लिया। यह व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए पति की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।
जमशेदपुर। छत्तीसगढ़ी समाज की महिलाओं का पारंपरिक तीज व्रत रविवार से शुरू हो गया। इस अवसर पर श्रीश्री शिव शीतला माता मंदिर, बागुनहातु परिसर में छत्तीसगढ़ी महिला समिति की ओर से विशेष आयोजन किया गया। महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ करू भात ग्रहण कर निर्जला तीज व्रत रखने का संकल्प लिया।तीज व्रत छत्तीसगढ़ी समाज की महिलाओं के लिए धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है। सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के लिए यह कठिन व्रत रखती हैं। व्रत के दौरान महिलाएं अन्न और जल का त्याग कर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करती हैं।महिलाओं
ने बताया कि तीज व्रत पारंपरिक आस्था के साथ परिवार की सुख-शांति और अखंड सौभाग्य की कामना से जुड़ा है। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में महिलाओं की काफी भीड़ रही और पारंपरिक माहौल बना रहा।


