चॉकलेट समझकर प्रतिबंधित दवा खाने से आठ स्कूली छात्र बीमार

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के सरकारी स्कूल में एक छात्र ने सहपाठियों को चॉकलेट बताकर प्रतिबंधित दवा दी, जिससे आठ बच्चे बीमार पड़ गए। एक को आईसीयू में भर्ती किया गया है। घटना की जांच शुरू हो गई है और स्कूल प्रशासन ने परिजनों को सूचित कर अस्पताल भेजा। पुलिस भी इसके स्रोत की जांच कर रही है।

चॉकलेट समझकर प्रतिबंधित दवा खाने से आठ स्कूली छात्र बीमार

दुर्ग (छत्तीसगढ़), एजेंसी। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के सरकारी स्कूल में एक छात्र द्वारा सहपाठियों को चॉकलेट बताकर प्रतिबंधित दवा देने का मामला सामने आया है। स्कूल के आठ बच्चे बीमार पड़ गए, जिनमें से एक को आईसीयू में रखा गया है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। शासकीय चंद्रशेखर आजाद हायर सेकेंडरी स्कूल की प्रभारी प्रधानाचार्य नलिनी वर्मा ने बताया कि घटना 16 जुलाई की है। कथित प्रतिबंधित दवा 10वीं कक्षा के एक छात्र ने अन्य छात्रों को दी थी। उनके अनुसार, दवा स्कूल परिसर के बाहर दी गई थी। स्कूल में बच्चों की तबीयत बिगड़ने के बाद ही स्कूल प्रशासन को इसकी जानकारी मिली।

बताया कि छात्रों के परिजनों को स्कूल बुलाकर उन्हें अस्पताल भेजा गया। इनमें से एक के परिजनों ने बताया कि उसे आईसीयू में रखा गया है। शेष सात में से तीन को घर भेजा जा चुका है, जबकि चार अब भी अस्पताल में हैं। उनकी हालत में सुधार है। प्रधानाचार्य के अनुसार, आरोपी छात्र ने माना कि उसने दवा सहपाठियों को दी थी। हालांकि, उसने कहा कि उसे इसके प्रतिबंधित या नशीली होने की जानकारी नहीं थी। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि उसे यह दवा कहां से मिली। उन्होंने बताया कि शासन-प्रशासन को जानकारी दे दी गई है। उधर, पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि प्रतिबंधित दवा छात्र तक कैसे पहुंची और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsचॉकलेट समझकर प्रतिबंधित दवा खाने से आठ स्कूली छात्र बीमार