कनहर बांध का बढ़ा जलस्तर, पांच फाटक खुले
कनहर बांध का बढ़ा जलस्तर, पांच फाटक खुले कनहर बांध का बढ़ा जलस्तर, पांच फाटक खुले कनहर बांध का बढ़ा जलस्तर, पांच फाटक खुले कनहर बांध का बढ़ा जलस्तर, पांच

दुद्धी, हिन्दुस्तान सवांद। छत्तीसगढ़ एवं झारखंड क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते दुद्धी के अमवार स्थित कनहर बांध का जलस्तर बढ़ गया। इससे बांध का पांच फाटक खोल दिया गया। बांध का जलस्तर 260.100 मीटर से बढ़कर 262.100 मीटर तक पहुंचा गया। कनहर बांध के बढे़ जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए विभाग ने कनहर बांध के पांच फाटक खोलकर पानी की निकासी शुरू कर दी है। पानी की निकासी के बाद बांध का जलस्तर वर्तमान में करीब 262.00 मीटर पर स्थिर बताया जा रहा है।कनहर बांध के कंट्रोल रूम में कार्यरत अभय सिंह ने बताया कि रविवार सुबह करीब 10:30 बजे चार फाटक खोले गए थे।
इसके बाद जलस्तर लगातार बढ़ने के कारण दोपहर करीब 2 बजे पांचवां फाटक भी खोल दिया गया। वर्तमान में गेट नंबर 2, 3, 4, 6 और 7 से पानी की निकासी की जा रही है। सभी खुले फाटकों से लगभग एक मीटर पानी की निकासी हो रही है। उन्होंने बताया कि विभाग को कनहर बांध का जलस्तर 262.00 मीटर के आसपास बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। रविवार को जलस्तर 262.100 मीटर तक पहुंचने के बाद इसे नियंत्रित करने के लिए पांच फाटक खोले गए, जिसके बाद जलस्तर फिलहाल 262.00 मीटर पर स्थिर है। बांध में लगातार पानी की आवक को देखते हुए विभाग द्वारा जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। वहीं बांध के आसपास रहने वाले क्षेत्रीय गांवों के लोगों को सतर्क रहने तथा सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर विभागीय अधिकारियों से तत्काल संपर्क कर सहायता लेने की बात कही गई है।


