एसपी की रणनीति आया काम, बंधक युवक को निकालने में मिली सफलता
हिन्दुस्तान, चतरा
चतरा के एसपी अनिमेष नैथानी ने एक युवक को बंधक बनाने के मामले में सूझबूझ दिखाई। उन्होंने तुरंत घटना स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों के चंगुल से युवक को बचाने के लिए रणनीति बनाई। इससे बड़ा हादसा टल गया। इस दौरान कई अधिकारी और पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद रहे।

टंडवा, प्रतिनिधि। मो शहबाज को सिदपा के एक घर में बंधक रखने के मामले में चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की सुझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। एसपी सूचना मिलते ही स्वयं घटना स्थल पर पहुंचे। बंधक युवक को निकालने तक एसपी श्री नैथानी टंडवा में जमे रहे। ग्रामीणों के चंगुल से युवक कैसे निकालना है उसपर रणनीति बनाते रहे आखिकार उन्हें सफलता मिली। मौके पर एसपी अनिमेष नैथानी के अलावा एसडीओ प्रदीप महतो, डीएसपी प्रभात रंजन बरवार, सीओ गौरव राय समेत कई अधिकारी और पुलिस जवान घटना स्थल पहूचकर तनाव और गुस्से को कम करने में सफल रहे।


