सांसद का प्रयास लाया रंग, अब चतरा का एनएच 22 होगा फोरलेन

हिन्दुस्तान, चतरा
share

चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह के प्रयासों से झारखंड-बिहार बॉर्डर से चंदवा तथा शीलदाग से परवा मोड तक सड़कों को फोरलेन में अपग्रेड करने का रास्ता साफ हुआ है। इस परियोजना के लिए एनएचएआई ने फिजिबिलिटी रिपोर्ट एवं विस्तृत परियोजना रिपोर्ट के लिए टेंडर जारी किया है।

सांसद का प्रयास लाया रंग, अब चतरा का एनएच 22 होगा फोरलेन

चतरा, संवाददाता। चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह के निरंतर प्रयासों से क्षेत्र में सड़क जैसी बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल हुई है। सांसद कालीचरण सिंह के प्रयासों से अब झारखंड-बिहार बॉर्डर से चंदवा तक और शीलदाग से परवा मोड तक की सड़कों को फोरलेन में अपग्रेड करने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। जिसके लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने फिजिबिलिटी रिपोर्ट और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने हेतु आधिकारिक रूप से टेंडर जारी कर दिया है। इस बहुप्रतीक्षित परियोजना के तहत एनएच-22 (पुराना एनएच-99) पर झारखंड-बिहार बॉर्डर (गोसाईडीह) से चंदवा तक 117.200 तथा एनएच-139 (पुराना एनएच-98) पर शीलदाग से परवा मोड सेक्शन तक 79.147 किलोमीटर को फोरलेन सडक बनाकर चौड़ा किया जाएगा।

सांसद कालीचरण सिंह ने कहा कि इस कंसल्टेंसी कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसकी अंतिम तिथि 16 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। इस महत्वपूर्ण सौगात के मिलने पर चतरा संसदीय क्षेत्र की जनता ने सांसद कालीचरण सिंह जी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसांसद का प्रयास लाया रंग, अब चतरा का एनएच 22 होगा फोरलेन