कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में बेहतर सुविधाओं के बीच रह रहीं छात्राएं

हिन्दुस्तान, चतरा
Follow us on Google News
share

चतरा जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में छात्राओं की सुरक्षा और मूलभूत सुविधाएं संतोषजनक पाई गई हैं। पकरीया स्थित विद्यालय में छात्राओं के रहने, पढ़ाई और सुरक्षा के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है। सुरक्षा कर्मियों, ऊंची चारदीवारी, और नियमित बिजली की उपलब्धता के साथ छात्राओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान किया जा रहा है।

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में बेहतर सुविधाओं के बीच रह रहीं छात्राएं

चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की जमीनी पड़ताल में छात्राओं के लिए उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति संतोषजनक पाई गई। विशेष रूप से चतरा के पकरीया स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका उच्च विद्यालय छात्रावास में छात्राओं के रहने, पढ़ाई और सुरक्षा को लेकर व्यापक व्यवस्था की गई है। विद्यालय परिसर में सुरक्षा के लिए पांच महिला एवं एक पुरुष सुरक्षा कर्मी की तैनाती की गई है। इसके साथ ही पूरे परिसर को ऊंची चारदीवारी और उसके ऊपर कंटीले तारों से सुरक्षित किया गया है, ताकि बाहरी हस्तक्षेप रोका जा सके और छात्राओं को सुरक्षित वातावरण मिल सके।

विद्यालय में बिजली की आपूर्ति भी व्यवस्थित है। नियमित बिजली उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में सोलर प्लेट के माध्यम से पूरे परिसर में रोशनी की व्यवस्था की जाती है। छात्राओं को निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन उपलब्ध कराया जाता है तथा मेस संचालन पर भी निगरानी रखी जाती है। विद्यालय की वार्डेन प्रियंका बाकला ने बताया कि छात्राओं की सुरक्षा, भोजन और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में किसी प्रकार की विशेष समस्या नहीं है और छात्राओं को बेहतर माहौल देने का प्रयास किया जा रहा है। जिला स्तर पर कुल 12 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय संचालित हैं। पकरीया स्थित विद्यालय में वर्तमान में लगभग 500 छात्राएं अभी नामांकित है और अभी नामांकन जारी है, जबकि अन्य विद्यालयों में भी औसतन 525 सीटों की व्यवस्था उपलब्ध है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsकस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में बेहतर सुविधाओं के बीच रह रहीं छात्राएं