पासवान समाज महासम्मेलन सह शादी विवाह मिलन समारोह का आयोजन
चतरा जिला में पासवान समाज का महासम्मेलन विकास भवन में आयोजित हुआ। इसमें शिक्षकों और नेताओं ने शिक्षा पर जोर देते हुए नशाखोरी का त्याग करने का संदेश दिया। विधायक जनार्दन पासवान ने समाज की एकता और साहस के इतिहास पर बात की। कार्यक्रम में कई गणमान्य अतिथि शामिल हुए और सम्मानित किए गए।

चतरा, प्रतिनिधि। चतरा जिला पासवान समाज का महासम्मेलन बुधवार को विकास भवन स्थित प्रशिक्षण भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बोधगया विधायक सर्वजीत पासवान, चतरा विधायक जनार्दन पासवान, इंजीयर हेमंत पासवान, अंतरराष्ट्री अध्यक्ष सह संस्थापक दुसाध महासंघ ख़ाचंची पासवान, अध्यक्ष दुसाध महासंघ झारखंड वीरेंद्र पासवान सहित पासवान समाज के कई गणमान्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में अतिथियों का ढोल नगाड़ा से स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वीर बाबा चौहरमल और राजा शैलेश के चित्र पर पुष्प् अर्पित कर किया गया। इस दौरान अतिथियों को पगड़ी, शॉल, मोमेंटम और तलवार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के संरक्षक बद्री राम ने किया।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित चतरा विधायक जनार्दन पासवान ने अपने संबोधन में कहा कि समाज को पहले नशाखोरी को त्यागना होगा और शिक्षा पर जोर देना होगा। अभी भी समाज में शिक्षा की भारी कमी है। विशिष्ठ अतिथि सर्वजीत पासवान ने कहा कि समाज में एकजुट होकर रहिए, इतिहास गवाह है पासवान हमेशा साहसी, निडर, रहा है मुगलों के शासनकाल से पासवान समाज निडर रहा अंग्रेजों से भी पासवान समाज ने नहीं डरा। समाज को शिक्षा पर विशेष जोर देना होगा साथ ही साथ समाज के सभी गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना होगा। कार्यक्रम धन्यवाद ज्ञापन जगरनाथ पासवान और मंच संचालन, कृष्णा पासवान ने किया। इस मौके पर जिला परिषद सुरेश पासवान, बेचन पासवान, बलवीर पासवान, गोविंद राम पासवान, अनुसूचित जाति मोर्चा पूर्व अध्यक्ष राजेश पासवान, पूर्व अध्यक्ष गुंजा देवी, प्रमुख इंदू कुमारी, जयहिंद पासवान, मुखिया मनोज पासवान, रामजी पासवान, रघु पासवान, बाबूनंद पासवान, उपेन्द्र पासवान, विकाश पासवान, महेश पासवान, केवल पासवान, कुंदन पासवान, ओम प्रकाश पासवान, संजय पासवान, कृष्णा पासवान, सुरेंद्र पासवान, कैलाश पासवान, मुकेश पासवान, बबलू पासवान, मनोज पासवान, रामप्रवेश पासवान, अशोक पासवान सुमित कुमार पासवान, सचिन पासवान, सोनी कुमारी समेत चतरा जिला के सभी प्रखंडों से समाज के हजारों लोग शामिल थे।

