चतरा जिला फसल बीमा में राज्य में चौथे स्थान पर

हिन्दुस्तान, चतरा
share

चतरा जिला प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ फसलों का बीमा कराने में राज्य में चौथे स्थान पर पहुंच गया है। जिले में अब तक 22,556 किसानों को योजना से जोड़ा गया है, जबकि 25,460 ने आवेदन किया है। धान और मक्का की खेती के लिए भी लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं।

चतरा जिला फसल बीमा में राज्य में चौथे स्थान पर

चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ फसलों का बीमा कराने में चतरा जिला बेहतर प्रदर्शन करते हुए राज्य में चौथे स्थान पर पहुंच गया है। जिले में 40,653 किसानों को योजना से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके विरुद्ध अब तक 22,556 किसानों को फसल बीमा योजना से जोड़ा जा चुका है। वहीं 25,460 किसानों ने बीमा के लिए आवेदन किया है।खरीफ मौसम में जिले में धान और मक्का की खेती का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। धान के लिए 36,500 हेक्टेयर का लक्ष्य था, जिसके विरुद्ध 25,086 हेक्टेयर में धान का आच्छादन हुआ है। इसी तरह मक्का की खेती के लिए 9,960 हेक्टेयर का लक्ष्य रखा गया था, जबकि अब तक 9,398 हेक्टेयर में मक्का का आच्छादन किया जा चुका है। जिले में कुल 17,660 हेक्टेयर फसल का बीमा कराया गया है। फसल बीमा को लेकर जिले के विभिन्न प्रखंडों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। किसानों को योजना की जानकारी देने के साथ उन्हें बीमा कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। यह अभियान 31 अगस्त तक चलेगा। विभाग की ओर से किसानों के लिए मात्र एक रुपये में फसल बीमा कराने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है.

जिला सहकारिता पदाधिकारी ने कहा

जिला सहकारिता पदाधिकारी लोकनाथ महतो ने बताया कि फसल बीमा को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसका सकारात्मक असर दिख रहा है और बड़ी संख्या में किसान बीमा कराने के लिए आगे आ रहे हैं। उन्होंने किसानों से समय सीमा के भीतर अपनी फसल का बीमा कराने की अपील की।

सामान्य प्रश्न

✦चतरा जिला किस स्थान पर पहुंचा है?−
चतरा जिला प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत राज्य में चौथे स्थान पर पहुंच गया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsचतरा जिला फसल बीमा में राज्य में चौथे स्थान पर