नेशनल बैडमिंटन प्रतियोगिता में खेलेंगी याशिका और श्वेता

हिन्दुस्तान, चंदौली
share

महाविद्यालयीय प्रदेश स्तरीय खेलकूद में खंडवारी पीजी कॉलेज की छात्राओं ने जीता गोल्ड मेडल महाविद्यालयीय प्रदेश स्तरीय खेलकूद में खंडवारी पीजी कॉलेज की

नेशनल बैडमिंटन प्रतियोगिता में खेलेंगी याशिका और श्वेता

चहनिया, हिन्दुस्तान संवाद। अंतर महाविद्यालयीय प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में खंडवारी पीजी कॉलेज चहनियां की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल और कप जीता है। वाराणसी में 30 सितंबर को आयोजित अंतर महाविद्यालयी प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में मां खंडवारी पीजी कॉलेज सहित कई कॉलेज के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। अब दोनों खिलाड़ी असम के गुवाहटी में नेशनल स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने जाएगी। खंडवारी पीजी कॉलेज की सिंगल में याशिका सिंह, डबल्स में यशिका सिंह और स्वेता पाल ने प्रथम स्थान लाकर गोल्ड मेडल के साथ कप जीता है। याशिका सिंह ने लगातार तीसरी बार कालेज को प्रथम स्थान दिलाया है।

इस दौरान संस्थापक प्रबंधक डॉ. राजेंद्र प्रताप सिंह ने दोनों छात्राओं का उत्साहवर्धन किया है। कहा कि कोच संतोष सिंह के नेतृत्व में दोनों बच्चियों ने प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस दौरान प्रबंध निदेशक डॉ. आशुतोष कुमार सिंह, निदेशक अवनीश सिंह, सच्चिदानंद सिंह, अरुण गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsनेशनल बैडमिंटन प्रतियोगिता में खेलेंगी याशिका और श्वेता