जैन कॉलेज : बीसीए-बीबीए प्रवेश परीक्षा में 369 परीक्षार्थी शामिल

हिन्दुस्तान, आरा
Follow us on Google News
share

आरा के वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय से जुड़े हर प्रसाद दास जैन महाविद्यालय में 2026-29 सत्र के लिए बीसीए और बीबीए पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें 486 अभ्यर्थियों में से 369 ने भाग लिया। कॉलेज प्रशासन ने सुरक्षा और अनुशासन के पुख्ता इंतजाम किए थे।

जैन कॉलेज : बीसीए-बीबीए प्रवेश परीक्षा में 369 परीक्षार्थी शामिल

आरा। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा की अंगीभूत इकाई हर प्रसाद दास जैन महाविद्यालय, आरा में शैक्षणिक सत्र 2026-29 के लिए बीसीए और बीबीए पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा सोमवार को कदाचारमुक्त वातावरण में आयोजित की गई। परीक्षा को लेकर महाविद्यालय प्रशासन ने सुरक्षा और अनुशासन के पुख्ता इंतजाम किए थे। बीसीए की 60 और बीबीए की 90 सीटों पर नामांकन के लिए कुल 486 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रवेश पत्र जारी किया गया था। इनमें से 369 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि शेष अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। प्रधानाचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में परीक्षा को पूरी तरह कदाचारमुक्त कराने के लिए शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी मुस्तैद रहे।

परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर अभ्यर्थियों की गहन जांच की गई। जांच के बाद ही विद्यार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। महाविद्यालय प्रशासन की सतर्कता और कड़ी निगरानी के बीच परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। प्रशासन ने परीक्षा के दौरान अनुशासन एवं पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsजैन कॉलेज : बीसीए-बीबीए प्रवेश परीक्षा में 369 परीक्षार्थी शामिल