भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में संजय सिंह को मिली जिम्मेदारी

हिन्दुस्तान, हाथरस
Follow us on Google News
share

भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में संजय सिंह को मिली जिम्मेदारीभाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश में संजय सिंह कोभाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश में

भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में संजय सिंह को मिली जिम्मेदारी

सादाबाद। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। इसमें हाथरस जिले की सादाबाद विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता चौधरी संजय सिंह को प्रदेश कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई जिम्मेदारी मिलने पर चौधरी संजय सिंह ने पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूरन लाल लोधी सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों और शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का प्रयास करेंगे।

वहीं, सादाबाद क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने संजय सिंह को प्रदेश कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर बधाई दी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsभाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में संजय सिंह को मिली जिम्मेदारी