186 मेधावियों को मेडल, उच्च शिक्षा मंत्री भी पहुंचेंगे
22 जुलाई को चौ.चरण सिंह विवि के 38 वें दीक्षांत समारोह में 186 मेडल दिए जाएंगे। कुलाधिपति स्वर्ण पदक और डॉ. शंकर दयाल शर्मा स्वर्ण पदक भी मिलेंगे। प्रो. संगीता शुक्ला की अध्यक्षता में कार्यपरिषद ने यह निर्णय लिया। समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. हिमांशु पाठक होंगे। सभी मेधावियों को 19 जुलाई को उपस्थित रहना होगा।

22 जुलाई को प्रस्तावित चौ.चरण सिंह विवि के 38 वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को 186 मेडल दिए जाएंगे। एक-एक मेधावी को कुलाधिपति स्वर्ण पदक, डॉ.शंकर दयाल शर्मा स्वर्ण पदक जबकि दो मेधावियों को चौ.चरण सिंह स्मृति प्रतिभा पुरस्कार मिलेगा। 2026 के लिए 119 मेधावियों को कुलपति स्वर्ण पदक और 62 प्रायोजित पदक दिए जाएंगे। 2025 में एक छात्र को भी कुलपति स्वर्ण पदक मिलेगा। कुलपति प्रो.संगीता शुक्ला की अध्यक्षता में हुई कार्यपरिषद की बैठक में मंगलवार को यह निर्णय हुआ। कार्यपरिषद ने 54 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि देने पर भी मुहर लगा दी। प्रो.मृदुल गुप्ता निदेशक, प्रो. अलका उपनिदेशक नियुक्त
कार्यपरिषद के निर्णय
कार्यपरिषद ने विभिन्न विभागों में सेल्फ फाइनेंस स्कीम में हाल में हुए इंटरव्यू में अभ्यर्थियों के चयन की घोषणा भी की। हाल में गणित के प्रोफेसर पद से सेवानिवृत्त प्रो.मृदुल गुप्ता को निदेशक एक्रीडेशन एवं रैंकिंग बनाया गया है। आईबीएस में डॉ.अंशु चौधरी जबकि फाइन आर्ट में प्रो.अलका तिवारी को उपनिदेशक पद पर चयनित किया गया है।
पदोन्नति की घोषणा
ईसी ने डॉ.योगेंद्र गौतम को एसोसिएट प्रोफेसर, प्रो.भूपेंद्र सिंह और प्रो.आरके सोनी को सीनियर प्रोफेसर पद पर पदोन्नति दी है। कार्यवाहक रजिस्ट्रार प्रो.भूपेंद्र सिंह, वित्त अधिकारी रमेश चंद्र, परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव, डॉ.शैलेंद्र जायसवाल, बृजेश चैधरी, प्रो.आरके सोनी, प्रो.जितेंद्र ढाका, प्रो.अनिल मलिक, प्रो.एसएस गौरव, प्रो.विजय जायसवाल, डॉ.आरसी गुप्ता, प्रो.पंकज त्यागी, प्रो.जितेंद्र सिंह, डॉ.सचिन कुमार, डॉ.अनिल यादव ऑफलाइन जबकि पूर्व न्यायमूर्ति आरबी मिश्रा, शर्मिला शर्मा, सत्य प्रकाश ऑनलाइन मौजूद रहे।
समारोह में उपस्थित अतिथि
दीक्षांत में पहुंचेंगे योगेद्र उपाध्याय
समारोह में इंटरनेशनल क्रॉप्स रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर द सेमी एरिड ट्रॉपिक्स हैदाराबाद के महानिदेशक डॉ.हिमांशु पाठक बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे। प्रदेश सरकार के उच्चशिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय अति विशिष्ट अतिथि और उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहेंगी। कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल समारोह की अध्यक्षता करेंगी।
पदक विजेताओं की तैयारी
19 जुलाई को कैंपस पहुंचे पदक विजेता
समारोह में कुलाधिपति स्वर्ण पदक, पूर्व राष्ट्रपति डॉ.शंकर दयाल शर्मा स्वर्ण पदक, चौ.चरण सिंह स्मृति प्रतिभा पुरस्कार, कुलपति स्वर्ण पदक, प्रायोजित स्वर्ण पदक और विशिष्ट योग्यता प्रमाण पत्र पाने वाले सभी मेधावियों को 19 जुलाई को 10.30 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस ऑडिटोरियम में पहुंचना होगा।
विवि ने मंगलवार को मेधावियों के लिए जरूरी प्रफोर्मा जारी करते हुए इन्हें निर्धारित तिथि पर जमा कराने के निर्देश दिए हैं। 19 जुलाई को ही ऑडिटोरियम में दीक्षांत समारोह का रिहर्सल होगा। छात्रों को अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो भी लाने होंगे। इन फोटो के पीछे अभ्यर्थी का नाम और पदक का विवरण लिखना होगा।


