मिशन एडमिशन: दूसरी मेरिट में प्रवेश के लिए कॉलेजों में छात्रों की भीड़, दो हजार एडमिशन

हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Follow us on Google News
share

मिशन एडमिशन: दूसरी मेरिट में प्रवेश के लिए कॉलेजों में छात्रों की भीड़, दो हजार एडमिशन

मिशन एडमिशन: दूसरी मेरिट में प्रवेश के लिए कॉलेजों में छात्रों की भीड़, दो हजार एडमिशन

चौधरी चरण सिंह विवि मेरठ से संबद्ध जिले के डिग्री कॉलेजों में नए शैक्षणिक सत्र के लिए स्नातक व परास्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया अब और तेज हो गई है। पहली मेरिट सूची की दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के बाद शनिवार से दूसरी मेरिट सूची के आधार पर प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दूसरी मेरिट आते ही कॉलेजों में एडमिशन कराने वाले छात्र-छात्राओं की भीड़ देखी गई। विवि द्वारा दूसरी मेरिट में चयनित छात्र-छात्राओं को प्रवेश कराने के लिए 25 अगस्त तक का अंतिम मौका दिया गया है। विवि द्वारा इससे पूर्व बीए, बीएससी, बीकॉम समेत एमए, एमएससी और एमकॉम में प्रवेश के लिए पंजीकरण कराए गए थे। इसके पश्चात कॉलेजों ने पहली कटऑफ जारी कर 17 से 19 अगस्त तक प्रवेश दिए थे। शुक्रवार को दूसरी मेरिट जारी करते हुए अभ्यर्थियों के ऑफर लेटर पोर्टल पर अपलोड कर दिए थे। शनिवार सुबह दस बजे से ही छात्र-छात्राएं अपने ऑफर लेटर और दस्तावेजों के कॉलेजों में पहुंचने लगे। शाम चार बजे तक कॉलेजों के प्रवेश काउंटरों पर दाखिले का काम लगातार चलता रहा। पहले ही दिन जिले भर के कॉलेजों में दूसरी मेरिट में दो हजार से अधिक छात्रों के प्रवेश हुए हैं।

किस कॉलेज में कितने हुए प्रवेश

दूसरी कटऑफ के पहले दिन स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने वाले छात्र-छात्राओं की भीड़ रही। नगर के डीएवी पीजी कॉलेज में पहले दिन बीए में 35, बीकॉम में 20 और बीएससी में 12, गौरी शंकर कन्या महाविद्यालय में बीए में 25 और बीकॉम में 10 छात्राओं ने प्रवेश लिया। खुर्जा के एनआरईसी महाविद्यालय में बीए में 30, बीकॉम में 12 व बीएससी में 13, गुलावठी के डीएन पीजी कॉलेज में बीए में 16, बीकॉम में 14 तथा बीएससी में आठ, डीपीबीएस डिग्री कॉलेज अनूपशहर में बीए में 23, बीएससी में 14 और बीकॉम में 16, मुस्लिम गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बीए में 16 प्रवेश हुए हैं। इसके अलावा अन्य कॉलेजों में छात्रों के बंपर प्रवेश हुए हैं।

कोट---

जिले के कॉलेजों में छात्रों के प्रवेश चल रहे हैं। दूसरी मेरिट जारी हो गई है। विवि ने 25 अगस्त तक छात्रों को प्रवेश का मौका दिया है। अंतिम तिथि के बाद किसी भी छात्र का प्रवेश नहीं होगा।

-डा. अरविंद कुमार, प्राचार्य आईपी पीजी कॉलेज

सामान्य प्रश्न

✦दूसरी मेरिट सूची कब जारी हुई?−
दूसरी मेरिट सूची शुक्रवार को जारी की गई थी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमिशन एडमिशन: दूसरी मेरिट में प्रवेश के लिए कॉलेजों में छात्रों की भीड़, दो हजार एडमिशन