मिशन एडमिशन: यूजी-पीजी की तीसरी मेरिट में आज से शुरू होंगे छात्रों के प्रवेश

हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Follow us on Google News
share

मिशन एडमिशन: मिशन एडमिशन: यूजी-पीजी की तीसरी में आज से शुरूमिशन एडमिशन: यूजी-पीजी की तीसरी में आज से शुरूमिशन एडमिशन: यूजी-पीजी की तीसरी में आज से शुर

मिशन एडमिशन: यूजी-पीजी की तीसरी मेरिट में आज से शुरू होंगे छात्रों के प्रवेश

चौधरी चरण सिंह विवि मेरठ से संबद्ध जिले के डिग्री कॉलेजों में स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों में तीसरी मेरिट सूची के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया सोमवार से रूप से शुरू हो जाएगा। विवि द्वारा जारी तीसरी मेरिट में स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को अपने आवंटित कॉलेजों में जाकर प्रवेश लेने के लिए एक सितंबर तक का समय दिया गया है। इसे लेकर कॉलेजों की ओर से भी सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कॉलेजों ने मेरिट को चस्पा कर कॉलेजों में लगा दिया है। हालांकि इस मेरिट में छात्रों को प्रवेश का समय कम दिया गया है, ऐसे में विवि समय बढ़ा सकता है।

डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजीव सिरोही ने बताया कि विवि द्वारा बीए, बीएससी व बीकॉम और एमए, एमएससी व एमकॉम में छात्रों के प्रवेश कराए जा रहे हैं। दो मेरिट के माध्यम से कॉलेजों में छात्रों के प्रवेश करा लिए हैं और एडेड कॉलेजों में करीब 60 फीसदी स्नातक की सीटों पर प्रवेश हो चुके हैं। शनिवार को स्नातक व परास्नातक पाठ्यक्रमों की तीसरी मेरिट सूची जारी कर दी गई थी। इसके साथ ही चयनित अभ्यर्थियों के ऑफर लेटर भी समर्थ पोर्टल पर अपलोड कर दिए गए हैं। छात्र-छात्राएं पोर्टल के माध्यम से अपना ऑफर लेटर डाउनलोड कर आवंटन वाले कॉलेज में संपर्क कर सकते हैं और सोमवार से अपना दाखिला सुनिश्चित करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिले के महाविद्यालयों में पहली और दूसरी मेरिट सूची के माध्यम से कुल सीटों के सापेक्ष काफी संख्या में दाखिले पहले ही पूर्ण हो चुके हैं। पहली मेरिट के तहत 17 से 19 अगस्त तक और दूसरी मेरिट के तहत 25 अगस्त तक दाखिले किए गए थे। अब शेष 40 प्रतिशत सीटों को भरने के लिए तीसरी मेरिट में एक सितंबर तक छात्रों के प्रवेश किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यदि तीसरी मेरिट की समय-सीमा समाप्त होने के बाद भी कॉलेजों में सीटें रिक्त रह जाती हैं तो अंतिम चरण में ओपन मेरिट के जरिए छात्रों के प्रवेश होंगे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमिशन एडमिशन: यूजी-पीजी की तीसरी मेरिट में आज से शुरू होंगे छात्रों के प्रवेश