दक्षिणामूर्ति मठ में चातुर्मास महोत्सव पहली अगस्त से
हिन्दुस्तान, वाराणसी
वाराणसी में अस्सी स्थित पूर्वाम्नाय श्रीदक्षिणामूर्ति मठ में चातुर्मास महोत्सव 1 अगस्त से शुरू होगा। यह महोत्सव 26 सितंबर तक चलेगा जिसमें विभिन्न धार्मिक आयोजनों की योजना है, जिसमें भगवान शिव का पूजन और ऋग्वेद का पाठ शामिल हैं।

वाराणसी। अस्सी स्थित पूर्वाम्नाय श्रीदक्षिणामूर्ति मठ में चातुर्मास महोत्सव एक अगस्त से शुरू होगा। 26 सितंबर तक चलने वाले महोत्सव में दंडी संन्यासी स्वामी वनवैभवारण्य सरस्वती के सान्निध्य में विविध आयोजन होंगे। वानप्रस्थी संत हेमचंद्र झा के अनुसार इस दौरान प्रतिदिन प्रात:काल भगवान श्रीदक्षिणामूर्ति का पूजन, आरती, भगवान शिव का रुद्राभिषेक होगा। पूर्वाह्न में शिवपुराण का पाठ तथा सायंकाल सात बजे से ऋग्वेद के नासदीय सूक्तम् का पाठ एवं प्रवचन होगा।


