चार्ट प्रतियोगिता में अजरा प्रथम, बुशरा और आंचल रहे द्वितीय

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

संत जोसफ्स गर्ल्स डिग्री कॉलेज में हिन्दी सप्ताह के चौथे दिन चार्ट प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रार्थना गीत के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। इस दौरान महादेवी वर्मा का जन्मदिन मनाया गया। प्रतियोगिता में अर्पिता ने महादेवी वर्मा पर आधारित चार्ट्स प्रस्तुत किए। अजरा ने पहला, बुशरा और आंचल ने दूसरा, और खुशी सैनी व सलोनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

चार्ट प्रतियोगिता में अजरा प्रथम, बुशरा और आंचल रहे द्वितीय

संत जोसफ्स गर्ल्स डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को हिन्दी सप्ताह के चौथे दिन चार्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना गीत से हुआ। प्रोफेसर सिस्टर क्रिस्टीना ने महादेवी वर्मा की रचना ‘मैं नीर भरी दुख की बदली’ सुनाकर कार्यक्रम को साहित्यिक रंग दिया। कार्यक्रम में छात्रा अर्पिता ने बताया कि शुक्रवार को हिन्दी साहित्य की प्रसिद्ध कवयित्री महादेवी वर्मा का जन्मदिन है। इसी अवसर पर हिन्दी सप्ताह के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। चार्ट प्रतियोगिता में छात्राओं ने हिन्दी साहित्य और महादेवी वर्मा से संबंधित विषयों पर आकर्षक चार्ट तैयार किए। प्रतियोगिता में अजरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

बुशरा और आंचल संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि खुशी सैनी और सलोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इकरा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में मिस शिवानी और मिस पूजा शर्मा रहीं। प्रतियोगिता का निर्देशन मिस सोनिया रानी ने किया। अंत में डॉ. महेश पालीवाल ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी स्टाफ सदस्यों और छात्राओं को धन्यवाद दिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsचार्ट प्रतियोगिता में अजरा प्रथम, बुशरा और आंचल रहे द्वितीय