चरित्र निर्माण से समाज मे आएगा बदलाव:बीडीओ
नरकटियागंज, निज प्रतिनिधि। चरित्र निर्माण से ही समाज मे बदलाव आएगा।प्रत्येक शिक्षक की जिम्मेवारी

नरकटियागंज, निज प्रतिनिधि। चरित्र निर्माण से ही समाज मे बदलाव आएगा।प्रत्येक शिक्षक की जिम्मेवारी है कि वे बच्चों को पठन पाठन के अलावे चरित्र निर्माण की परिभाषा भी सिखाएं।ताकि बच्चे आने वाले समय मे समाज के प्रखर प्रहरी बन सके।उंक्त बातें बीडीओ सूरज कुमार सिंह ने कही है।वे सोमवार को एक होटल के सभागार में स्थानांतरित बीइओ राजेश कुमार यादव के विदाई समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।समारोह की अध्यक्षता शिक्षक वीरेन्द्र कुमार सिंह ने की।संचालन शिक्षक अनिल कुमार तिवारी ने किया।समारोह में बीडीओ ने कहा कि शिक्षको को राष्ट्र निर्माता की उपाधि दी जाती है।शिक्षक सीमित संसाधन में भी राष्ट्र निर्माताओं को निखार सकते हैं।ऐसे
में शिक्षको कभी भी संसाधनों का रोना नही रोना है।देश मे ऐसे ऐसे प्रखर विद्वान हुए हैं,जिनके पास संसाधन ही नही थे।डॉ राजेन्द्र प्रसाद,एपीजे अब्दुल कलाम,डॉ भीम राव अंबेडकर जैसे अनेक नाम हैं।जिन्होंने संसाधन के बिना ही देश के इतिहास में अपने क्षेत्र को गौरवांवित किया है।उंन्होने कहा कि शिक्षक मार्गदर्शक बने और बच्चों को कुछ कर गुजरने के लिए प्रेरित करें। समारोह में नवागत बीइओ संजय कुमार सिंह का स्वागत किया गया।साथ ही स्थानांतरित बीइओ को अंगवस्त्र देकर विदाई दी गयी।स्थानांतरित बीइओ ने भरे गले से सभी शिक्षको का अभिवादन किया।इस अवसर पर शिक्षक शेख निजामुद्दीन,धरनी कांत मिश्रा, सुधाकर मिश्र,विवेकानंद, संदीप कुमार मिश्र,रामायण राम,नारायण राम,संदेश कुमार,बलेश राम ,अमितेश कुमार समेत सैकड़ो की संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।


